Today’s Current Affairs in Hindi | 22 मई 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 May 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 मई 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस है 

  • हर वर्ष 22 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity 2025) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैवविविधता के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस की थीम “Harmony with nature and sustainable development” रखी गई है।
  • बताना चाहेंगे वर्ष 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने आधिकारिक तौर पर 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस घोषित किया था। तब से प्रतिवर्ष यह दिवस दुनिया के अधिकांश देशों में मनाया जाता है।

पीएम नरेंद्र मोदी आज 103 अमृत स्टेशन का उद्घाटन करेंगे

  • पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार 22 मई को राजस्‍थान के बीकानेर में, 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इनमें रेल, सड़क मार्ग, बिजली, जल और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
  • पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान 18 राज्‍यों के 86 जिलों के 103 अमृत स्‍टेशनों का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें देशनोक अमृत स्‍टेशन का उद्घाटन शामिल है।

भारतीय निशानेबाज कनक ने जूनियर विश्व कप में एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण पदक

  • भारतीय निशानेबाज कनक ने ISSF जूनियर विश्व कप 2025 का स्वर्ण जीत लिया है। यह इस प्रतियोगिता में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। 
  • जर्मनी के सूल में, कनक ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मौजूदा यूरोपीय चैंपियन मोल्दोवा की अन्ना डुल्से को हराकर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया है। 

कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता

  • भारतीय लेखिका बानू मुश्ताक (Banu Mushtaq) के लघु कथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ (Heart Lamp) ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize) जीता है। बताना चाहेंगे सुश्री बानू प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कन्‍नड लेखिका बन गई हैं। उन्हें पुरस्कार स्वरूप स्मृतिचिन्ह के साथ ही 50 हजार पाउंड की धनराशि दी गई है।
  • वहीं उनकी पुरस्कार विजेता कृति हार्ट लैंप दीपा भास्थी द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित बारह लघु कथाओं का संग्रह है। मूल रूप से कन्नड़ में हृदय दीपा शीर्षक वाली यह पुस्तक 1990 से 2023 तक मुश्ताक के साहित्यिक कार्यों को दर्शाती है।

गुजरात के गिर में एशियाई शेरों की संख्‍या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई 

  • वन्यजीव संरक्षण के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, गुजरात ने एशियाई शेरों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो अब 891 तक पहुँच गई है। 16वीं शेर गणना के आंकड़ों के अनुसार, आबादी में अब 196 नर शेर, 330 मादा और बड़ी संख्या में शावक शामिल हैं। 

मार्च 2025 के दौरान 14 लाख से अधिक नए सदस्य EPFO से जुड़े

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस साल मार्च के दौरान 14 लाख से अधिक नए सदस्य जोड़े हैं। यह फरवरी 2025 की तुलना में 2.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुताबिक मार्च में EPFO में करीब सात लाख 54 हज़ार नए सदस्य जुड़े हैं। 

IPL 2025 में आज गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा 

  • आईपीएल क्रिकेट में गुरुवार 22 मई को गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख में मार्च से नवंबर तक का पारंपरिक शिक्षा सत्र फिर से बहाल

  • जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख में, मार्च से नवंबर तक का पारंपरिक शिक्षा सत्र फिर से बहाल कर दिया गया है। बताना चाहेंगे यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जम्‍मू-कश्‍मीर स्‍कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है। 
  • कश्मीर, जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों और लद्दाख के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन क्षेत्रों के लिए शैक्षिक सत्र अब मार्च से नवंबर तक चलेगा। वहीं नवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होगी।

इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे 750 श्रद्धालु

  • इस वर्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) के लिए कुल 750 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन की उपस्थिति में नई दिल्ली में ऑनलाइन कम्प्यूटरीकृत ड्रा के माध्यम से तीर्थयात्रियों का चयन किया गया। 
  • बता दें कि तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 30 जून को रवाना होगा। जबकि अंतिम जत्था 25 अगस्त, 2025 को यात्रा समाप्त करेगा। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 तीर्थयात्रियों के कुल 15 जत्थे रवाना होंगे।

बिहार में आज दो अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का होगा शुभारंभ 

  • बिहार में गुरुवार 22 मई को दो अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का शुभारंभ होगा। भागलपुर जिले में पीरपैंती और गोपालगंज जिले में थावे जंक्शन इस योजना के अंतर्गत राज्‍य के पहले स्टेशन होंगे। 
  • भागलपुर के पास स्थित पीरपैंती स्टेशन, अपने कपड़ा उद्योग और प्रसिद्ध “जर्दालू” आमों के लिए प्रसिद्ध है। जबकि  पूर्वोत्तर रेलवे जोन के अंतर्गत गोपालगंज में थावे जंक्शन अपने प्राचीन थावे शक्तिपीठ के लिए प्रसिद्ध है।

ब्रिटेन ने इजरायल के साथ व्यापार वार्ता स्थगित की

  • ब्रिटेन ने इजराइल के साथ व्‍यापार वार्ता स्‍थगित कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गज़ा में बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर ब्रिटेन ने इजराइल के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

22 मई 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. 24वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की मंत्रिपरिषद की बैठक कहां आयोजित की गई है?

(A) भारत 
(B) श्रीलंका 
(C) जापान  
(D) मलेशिया 
उत्तर- श्रीलंका 

2. पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है?

(A) सिक्किम 
(B) नागालैंड 
(C) असम 
(D) मिजोरम
उत्तर- मिजोरम

3. CRCL और किस IIT संस्थान ने वैज्ञानिक क्षमताओं को मजबूत बनाने और व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए है?

(A) IIT कानपुर 
(B) IIT बॉम्बे 
(C) IIT दिल्ली 
(D) IIT मद्रास 
उत्तर- IIT दिल्ली 

4. राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) की छठी बैठक कहां आयोजित की गई है?

(A) बेंगलुरु 
(B) मुंबई 
(C) हैदराबाद 
(D) नई दिल्ली 
उत्तर- नई दिल्ली 

5. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी ने कहां ओपनफोर्ज प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है?

(A) गांधीनगर 
(B) देहरादून 
(C) भोपाल 
(D) रायपुर 
उत्तर- देहरादून 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*