Today’s Current Affairs in Hindi | 21 June 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 June 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 जून 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है 

  • हर वर्ष 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2025) मनाया जाता है। इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ (Yoga for One Earth, One Health)” थीम के साथ मनाया जाएगा। 

DMRC 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 4 बजे से अपनी सेवाएँ शुरू करेगी

  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) शनिवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 4 बजे से अपनी सेवाएँ शुरू करेगी। DMRC ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सभी आरंभिक स्टेशन योग प्रेमियों की आवाजाही की सुविधा प्रदान करेंगे। 
  • वहीं दैनिक समय सारिणी के अनुसार सुबह 4 बजे से यात्री सेवाओं के शुरू होने तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी।

आज विश्व संगीत दिवस मनाया जाएगा

  • दुनियाभर में विश्व संगीत दिवस (World Music Day 2025) हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य संगीत के महत्व को उजागर करना और लोगों को संगीत के ज़रिए जोड़ना है। वर्ष 2025 में विश्व संगीत दिवस “Healing Through Harmony” थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा।

नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता जीती

  • भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता जीत ली है। 20 जून को स्टेड सेबेस्टियन चार्लेटी में नीरज ने 88.16 मीटर थ्रो के साथ यह खिताब अपने नाम किया।    
  • वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर के अपने सर्वोत्तम प्रयास के साथ दूसरे और ब्राजील के लुईज मौरिसियो दा सिल्वा 86.62 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

FIH हॉकी प्रो लीग में आज और कल भारत की पुरुष और महिला टीम का सामना बेल्जियम से होगा

  • FIH हॉकी प्रो लीग में भारत की पुरुष और महिला टीम का सामना बेल्जियम से होगा। ये मुकाबले आज और कल खेले जाएंगे।

DGFT ने पैलेडियम, रहोडियम और इरिडियम के आयात पर प्रतिबंध लगाया 

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने पैलेडियम, रहोडियम और इरिडियम के आयात पर तत्‍काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि पैलेडियम, रहोडियम, इरिडियम, ओ‍समियम और रूथेनियम के पाउडर और अन्‍य प्रारूपों के आयात की अनुमति जारी रहेगी।

भारत और क्रोएशिया ने चार MoU पर हस्ताक्षर किए

  • भारत और क्रोएशिया ने चार समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें कृषि, संस्कृति तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र और जाग्रेब विश्वविद्यालय में हिंदी पीठ की स्थापना के लिए समझौते शामिल हैं। 

सीएम रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुभंकर का अनावरण किया

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार 20 जून को राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लोगो और शुभंकर का अनावरण किया है। इस खेल आयोजन में 100 से अधिक देश और 2500 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।
  • बताना चाहेंगे विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 12वां संस्करण भारत का अब तक का सबसे बड़ा पैरा एथलेटिक्स आयोजन होगा। यह खेल आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

भारत बिली जीन किंग कप 2025 प्ले-ऑफ की पहली बार मेजबानी करेगा

  • भारत, इस वर्ष नवंबर में बिली जीन किंग कप 2025 (Billie Jean King Cup 2025) प्ले-ऑफ की पहली बार मेजबानी करेगा। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) ने लंदन में हुए ड्रॉ के बाद यह घोषणा की है। 
  • बता दें कि भारत बेंगलुरु के एस.एम. कृष्णा टेनिस स्टेडियम में 14 से 16 नवंबर के बीच प्ले-ऑफ की मेजबानी करने वाले सात देशों में से एक है। भारत के अलावा अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, जर्मनी, मैक्सिको और पोलैंड को भी मेजबान के रूप में चुना गया है।

IIA, बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने एक नए प्रकार के तारकीय रसायन की खोज की

  • भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने एक नए प्रकार के तारकीय रसायन की खोज की है। वैज्ञानिकों ने एक ब्रह्मांडीय मोड़ का पता लगाया है, जो एक्सट्रीम हीलियम (EHe) सितारों नामक एक दुर्लभ वर्ग से संबंधित है। 

21 जून 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. बहराइच के कतर्नियाघाट में घड़ियाल प्रजाति संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किसने किया है?

(A) नरेंद्र सिंह तोमर 
(B) डॉ. जितेंद्र सिंह 
(C) भूपेंद्र यादव
(D) धर्मेंद्र प्रधान 
उत्तर- भूपेंद्र यादव

2. नई दिल्ली में नेशनल टाइम रिलीज स्‍टडी का 5वाँ संस्करण किसने जारी किया है?

(A) निर्मला सीतारामन
(B) अनुराग ठाकुर 
(C) राम मोहन नायडू
(D) शोभा करंजले
उत्तर- निर्मला सीतारामन

3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ 18 हजार 600 करोड़ रुपये की विकास-परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्‍यास किया है?

(A) पंजाब  
(B) आंध्र प्रदेश 
(C) ओडिशा 
(D) उत्तराखंड 
उत्तर- ओडिशा 

4. हाल ही में विवेक लागू का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वे कौन थे?

(A) इतिहासकार 
(B) शिक्षाविद 
(C) अभिनेता-निर्देशक
(D) संगीतकार 
उत्तर- अभिनेता-निर्देशक

5. बांग्लादेश सरकार ने किसे देश का नया विदेश सचिव नियुक्त किया है?

(A) जशीम उद्दीन
(B) असद आलम सियाम
(C) अबुल हसन महमूद अली
(D) मोहम्मद रूहुल आलम सिद्दीकी
उत्तर- असद आलम सियाम

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*