Today’s Current Affairs in Hindi | 11 दिसंबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 11 December 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 दिसंबर के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 11 दिसंबर को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day 2024) मनाया जाता है। यह दिवस पर्वतों की सुरक्षा और उनकी महत्ता को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है, इसे 2003 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया था। 
  2. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 दिसंबर को नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में ‘राष्‍ट्रीय पंचायत पुरस्‍कार’ (National Panchayat Award 2024) प्रदान करेंगी। इस वर्ष विभिन्‍न श्रेणियों में कुल 45 व्यक्तियों को पुरस्‍कार के लिए चुना गया है।
  3. सीरिया में ‘मोहम्‍मद अल-बशीर’ (Mohammed al-Bashir) को अंतरिम सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्‍त किया गया है।
  4. वर्ष 2025 से स्‍नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली ‘सामान्‍य विश्‍वविद्यालय प्रवेश परीक्षा’ (CUET) में छात्रों को कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों के अलावा कोई भी विषय लेने की छूट होगी। यह परीक्षा कम्‍प्‍यूटर के माध्‍यम से 37 के बजाय 63 विषयों में आयोजित की जाएगी।
  5. केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल की नियुक्ति समिति ने आर्थिक मामलों के सचिव ‘अजय सेठ’ को तत्काल प्रभाव से राजस्व विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को नई दिल्ली में अपने आवास पर महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी ‘सुब्रमण्यम भारती’ (C. Subramania Bharati) की संपूर्ण रचनाओं का संग्रह जारी करेंगे। 
  7. सभी शोध लेखों को समान पहुँच प्रदान करने के लिए ‘एक देश-एक शुल्‍क योजना’ वर्ष 2025 से शुरू होगी। बता दें कि सरकार अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों को उनके शोध प्रकाशनों के लिए एकीकृत सदस्यता शुल्क का भुगतान करेगी। अब तक प्रत्येक संस्थान को इन शोध प्रकाशनों की सदस्‍यता के लिए स्‍वयं भुगतान करना होता है।
  8. भारत में वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 तक ग्रामीण क्षेत्रों में महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर में उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 
  9. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 10 दिसंबर को नई दिल्ली में हिंदी के प्रतिष्ठित लेखक ‘विष्णुकांत शास्त्री’ (Vishnukant Shastri) की रचना का विमोचन किया है। इसका प्रकाशन साहित्‍य अकादमी ने किया है।
  10. विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति ‘जगदीप धनखड़’ (Jagdeep Dhankhar) पर सदन के कामकाज में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।

10 करंट अफेयर्स 

यहाँ कैंडिडेट्स के लिए आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए 10 करंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) की जानकारी दी जा रही है:- 

  1. ‘स्‍मार्ट इंडिया हेकाथॉन 2024’ (SIH) के सातवें संस्‍करण का ग्रैंड फिनाले 11 दिसंबर को देशभर में 51 केंद्रों पर शुरू होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। बता दें कि इस ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक विद्यार्थी टीमें भागीदारी करेंगी।
  2. हांगकांग में ‘विश्व स्‍क्‍वॉश चैंपियनशिप’ के महिला वर्ग में भारत ने इटली को हरा दिया है। ग्रुप-C के इस मैच में भारतीय टीम ने 3-0 से एक तरफा जीत दर्ज की है। 
  3. पाकिस्तान के पूर्व ISI प्रमुख ‘लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद’ पर औपचारिक रूप से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की गई है।
  4. चीन ने लगभग तीन दशकों में ‘ताइवान’ के निकट समुद्र में अपना सबसे बड़ा नौसेना बेड़ा तैनात किया है। 
  5. फिलीपींस में, नेग्रोस द्वीप पर ‘माउंट कनलाओन ज्‍वालामुखी’ (Mount Kanlaon Volcano) के फटने के बाद लगभग 87 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
  6. ‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’ (Hornbill Festival 2024) का 25वां संस्करण 10 दिसंबर को नागा हेरिटेज गांव किसामा में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ है। 
  7. हाल ही में गुजरात और ‘थाईलैंड’ ने गुजरात में बौद्ध मूर्त और अमूर्त विरासत के संरक्षण, संवर्धन और विकास में सहयोग की मांग पर सहमति व्यक्त की है। 
  8. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ‘रवींद्र नाथ महतो’ 10 दिसंबर को सर्वसम्मति से दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। 
  9. हाल ही में पंजाब के राज्‍यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशा मुक्‍त पंजाब को बढ़ावा देने के लिए ‘नशा मुक्‍त रंगला पंजाब अभियान’ के हिस्‍से के रूप में दो दिवसीय पीपुल्‍स वॉक को झंडी दिखाकर रवाना किया है। 
  10. हाल ही में ‘एअर इंडिया’ ने छोटे आकार के विमानों में वायरलेस मनोरंजन सेवा शुरू की है। इस सेवा में 1600+ घंटे से अधिक प्रीमियम क्यूरेटेड कंटेंट शामिल हैं। 

11 दिसंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने किसे कार्यवाहक सचिव नियुक्‍त किया है?

(A) रोजर बिन्‍नी
(B) अजय जडेजा
(C) राजीव शुक्ला
(D) देवजीत सैकिया
उत्तर- देवजीत सैकिया

2. भारतीय रिज़र्व बैंक का 26वां गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?

(A) शक्तिकांत दास
(B) अनिरुद्ध झा 
(C) संजय मल्होत्रा
(D) श्यामलाल गुप्ता  
उत्तर- संजय मल्होत्रा

3. भारतीय शासन प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए किसने “अमृत ज्ञान कोष” पोर्टल लॉन्च किया है?

(A) पीयूष गोयल 
(B) जयंत सिन्हा 
(C) अनुप्रिया पटेल 
(D) डॉ.जितेंद्र सिंह 
उत्तर- डॉ.जितेंद्र सिंह 

4. ओडिशा मास्टर्स 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट कहाँ शुरू हुआ है?

(A) भुवनेश्वर
(B) कटक  
(C) कलाहांडी

(D) कोरापुट
उत्तर- कटक  

5. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने भारतीय स्टार्टअप में निवेश एवं मार्गदर्शन के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?

(A) फ्लिपकार्ट
(B) अमेजन 
(C) गूगल 
(D) एनवीडिया
उत्तर- फ्लिपकार्ट

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*