Today School Assembly News Headlines in Hindi 5 June 2025: स्कूल असेंबली के लिए 5 जून की समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi 5 June 2025

Today School Assembly News Headlines in Hindi 5 June 2025: हर सुबह स्कूल असेंबली एक नई शुरुआत का मौका देती है। यह सिर्फ एक रूटीन नहीं, बल्कि वह समय होता है जब छात्र देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से जुड़ते हैं और कुछ नया सीखते हैं। 

अगर आप 5 जून 2025 के लिए Today School Assembly News Headlines in Hindi ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यहां आपको आज की प्रमुख खबरों की झलक मिलेगी, जो राजनीति, खेल, मौसम, विज्ञान, पर्यावरण और शिक्षा जैसे अहम विषयों से जुड़ी हैं। तो आइए, Today School Assembly News Headlines in Hindi 5 June 2025 के साथ अपने दिन की शुरुआत जानकारी और जागरूकता के साथ करें।

आज की समाचार सुर्खियां (Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly)

  1. दुनियाभर में आज पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाएगा। 
  2. लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग ने दक्षिण कोरिया के 21वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  3. मंगोलिया के पीएम लुवसन्नामस्रेन ओयुन-एर्डीन ने संसद में विश्वास मत हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
  4. AIIMS ने IIT दिल्ली के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए। 
  5. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन सरकार के सहयोग और समर्थन की सराहना की। 
  6. भारत को 2026-28 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के लिए चुना गया। 
  7. राजस्थान के फलौदी में खीचन और उदयपुर में मेनार आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों की प्रतिष्ठित सूची में जोड़ा गया। 
  8. भारत में 2024 में हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल की संपत्ति में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 
  9. रेल मंत्रालय ने जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेल सेवाओं की समय सारिणी की घोषणा की। 
  10. NCR और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए। 

टॉप 10 स्कूल असेंबली समाचार (Top 10 News Headlines for School Assembly in Hindi)

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लद्दाख राजभाषा अधिनियम 2025 पर मुहर लगाई। 
  2. भारत सहित दुनियाभर से लगभग 18 लाख हजयात्री पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा के लिए सऊदी अरब के मीना में एकत्रित हुए। 
  3. तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में विश्‍वस्‍तरीय इको-टाउन विकसित करने की घोषणा की। 
  4. श्रीलंका की समग्र मुद्रास्फीति दर में मामूली वृद्धि हुई। 
  5. भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम कैच द रेन के अंतर्गत जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी जिले को दूसरा स्‍थान मिला। 
  6. महाराष्ट्र में पहली कक्षा से विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। 
  7. जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की अगली अध्‍यक्ष निर्वाचित हुई।
  8. रूस और यूक्रेन के बीच शांति-वार्ता का दूसरा दौर इस्तांबुल में संपन्न हुआ। 
  9. करोल नवरोकी ने पोलैंड के राष्ट्रपति पद के लिए हुए दूसरे दौर के चुनाव में जीत दर्ज की।
  10. वार्षिक खीर भवानी मेला पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।  

टॉप 5 स्कूल असेंबली समाचार (Top 5 News Headlines for School Assembly in Hindi)

  1. UP सरकार ने विभिन्न पुलिस सेवाओं में अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने की घोषणा की। 
  2. पंजाब में, दो शताब्दियों के बाद ऐतिहासिक फिरोजपुर किले को जनता के लिए खोला गया। 
  3. भारतीय वायु सेना ने उत्तरी सिक्किम के चातेन में फंसे नागरिकों के पहले जत्थे को बचाया। 
  4. आंध्र प्रदेश सरकार और ISRO ने नागरिक केंद्रित शासन के लिए 5 साल के MoU पर हस्ताक्षर किए।
  5. गोवा में निजी टैक्सी संचालकों ने टैक्सी समूहक ऐप लॉन्च करने की सरकार की योजना का विरोध किया। 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly Sports News Headlines in Hindi)

  • फ्रेंच ओपन टेनिस में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मैच तय हुए।
  • नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन 5 जुलाई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होगा।
  • Norway Chess tournament के राउंड 8 में ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने अमरीकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराया। 
  • भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताजा जारी हुई ICC T20 रैंकिंग में 11वां स्थान हासिल किया। 

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा और नौकरी की समाचार सुर्खियां (Today’s Education & Job News Headlines in Hindi for School Assembly)

  1. IIT पटना में 817 व NIT पटना में 981 सीटों पर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। 
  2. RRB की ओर से NTPC ग्रेजुएशन लेवल भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 5 जून से लेकर 25 जून 2025 तक कुल 16 दिनों में करवाया जाएगा। 
  3. UP ITI एडमिशन 2025 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 जून 2025 निर्धारित है।
  4. SSC की ओर से जल्द ही SSC GD Result 2025 की घोषणा की जाएगी। 
  5. नवोदय विद्यालय क्लास 6th 2026 एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए, 29 जुलाई 2025 है एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट। 
  6. NTA की ओर से छात्रों को NEET UG Answer Key एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स चैलेंज के लिए 5 जून 2025 रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक का समय दिया गया। 

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

मनुष्य का जीवन अनमोल है। इसे गुण, संस्कार और उच्च विचारों से श्रेष्ठ बनाना चाहिए। 

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi 5 June 2025 का यह लेख पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य स्कूल असेंबली न्यूज अपडेट्स (News for School Assembly in Hindi) के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*