Tiranga Shayari in Hindi: तिरंगे की शान में लिखी गई दिल छूने वाली शायरी

1 minute read
Tiranga Shayari in Hindi

Tiranga Shayari in Hindi: भारत का तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है, यह हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे को देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है, आसान शब्दों में कहा जाए तो तिरंगा ही हम में देशभक्ति की भावना का संचार करता है। हर साल 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल-कॉलेज में बच्चे देशभक्ति की कविताएं और शायरी सुनाया करते हैं। तिरंगे पर शायरी, एक ऐसा माध्यम है जहाँ हम देश के प्रति अपने जज़्बातों को गर्व और भावना के साथ व्यक्त करते हैं। यह शायरी न केवल देशभक्ति को बढ़ावा देती है, बल्कि छात्रों और युवाओं को अपने देश के प्रति प्रेम और सम्मान का महत्व भी सिखाती है। इस लेख में तिरंगा पर शायरी (Tiranga Shayari in Hindi) और दिल को छू जाने वाली देशभक्ति शायरी पढ़ने का अवसर मिलेगा।

तिरंगा पर शायरी – Tiranga Shayari in Hindi

यहाँ आपके लिए तिरंगा पर शायरी (Tiranga Shayari in Hindi) दी गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

“तिरंगा हम हिन्दुस्तानियों के वजूद की पहचान है
तिरंगा हमारे मुल्क की आन-बान और शान है…”
 – मयंक विश्नोई


“तिरंगा हमारी आजादी की पहचान है
 तिरंगा से ही जुड़ा हम सबका सम्मान है…”
 – मयंक विश्नोई


“जो हवाओं में न फहरता तिरंगा हमारा
 तो हम आज भी यक़ीनन गुलाम होते…”
 – मयंक विश्नोई


“सहकर सितम कई दीवानों ने खुद पर
 तब जा के तिरंगे का मोल है चुकाया…”
 – मयंक विश्नोई


“इस तिरंगे की खातिर हमेशा से हमने
 जिस्मों से लहू को बहाया है अपने…”
 – मयंक विश्नोई

तिरंगा पर शायरी

“तिरंगे को अपने अब हम न झुकने देंगे
 देश की आजादी को हम न लुटने देंगे…”
 – मयंक विश्नोई


“वो खड़ा है सिपाही सरहदों पर तनकर
 तिरंगे में से जिसकी महक आती है…”
 – मयंक विश्नोई


“तिरंगे के खातिर अपनी जाने कुर्बान करेंगे हम
 माटी जब बुलाएगी हमें, बेख़ौफ़ हो आगे बढ़ेंगे हम…”
 – मयंक विश्नोई


“झुकने न देंगे तिरंगा, ये हमारे दिल की जान है
 हम सब है आजाद जो, तो तिरंगा अपनी पहचान है…”
 – मयंक विश्नोई


“तिरंगे में हमारे हिंदुस्तान बस्ता है
 इसे लहराता देख, सरहद पर जवान हँसता है…”
 – मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें: मशहूर शायर जॉन एलिया का जीवन परिचय

तिरंगा शायरी – Tiranga Shayari Hindi

यहाँ आपके लिए तिरंगा शायरी (Tiranga Shayari Hindi) दी गई हैं, जो आपका मन मोह लेंगी –

“शान से लहराओ अपने भारत का तिरंगा
 ये तिरंगा हमारी जीत का आगाज़ है…”
 – मयंक विश्नोई


“ज़माना देख रहा है बदलते दौर को
 तिरंगा हमारा ज़माने को जोड़ता है…”
 – मयंक विश्नोई


“जंग के दौरान जोश की किरण है
 तिरंगा हमारा आशाओं की लहर है…”
 – मयंक विश्नोई


“मुझे अब तुम से डर लगने लगा है
 तुम्हें मुझ से मोहब्बत हो गई क्या…”
 – मयंक विश्नोई


“तिरंगे पर अपने कुर्बान मेरी जान है
 इस तिरंगे के नीचे खुशहाल हिंदुस्तान है…”
 – मयंक विश्नोई


“कई खूब कहानी कहते हैं ये तीन रंग तिरंगे के
 जोश का जज़्बा भरते हम में ये तीन रंग तिरंगे के…”
 – मयंक विश्नोई


“देशभक्ति की रीत है तिरंगा हमारा
 शौर्य और साहस का प्रतीक है तिरंगा हमारा…”
 – मयंक विश्नोई


“तिरंगे के नीचे महफूज हैं आज़ादी हमारी
 तिरंगा लगाकर चलती है कामयबी हमारी…”
 – मयंक विश्नोई


“तिरंगे के सहारे खुशहाल हिंदुस्तान है
 तिरंगा ही हमारी साहस की पहचान है…”
 – मयंक विश्नोई


“तिरंगा है जहाँ लगा, वहां कोई गुलाम नहीं
 तिरंगा तो आज़ाद हवाओं का प्रत्यक्ष प्रमाण है…”
 – मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें – 40+ इंकलाब और इश्क़ का संगम बनती जोश मलीहाबादी की शायरी, शेर और गजलें

हर घर तिरंगा शायरी – Har Ghar Tiranga Shayari

हर घर तिरंगा शायरी (Har Ghar Tiranga Shayari) इस प्रकार हैं:-

“हम सब मिलकर हर घर तिरंगा लहराएंगे
 अपने भारत को हम उन्नत राष्ट्र बनाएंगे…”
 – मयंक विश्नोई


“हर घर तिरंगा लगाकर शंखनाद कर जाना है
 लोकतंत्र की जय का हमें जयकारा रोज लगाना है…”
 – मयंक विश्नोई


“हर घर तिरंगा है, अब है हर आँगन में प्यार
 भारतीयता के चरण पखारता है सारा संसार…”
 – मयंक विश्नोई


“हर घर तिरंगा बने खुशियों का निशाँ
 हर घर तिरंगा से जागे फिर से हिन्दुस्तां…”
 – मयंक विश्नोई


“हर घर तिरंगा हो अब, हर दिल में हो गर्व
 भारत माँ के आँचल में चमके अपना हर कर्म…”
 – मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें : राहत इंदौरी के चुनिंदा शेर, शायरी और ग़ज़ल

दिल को छू जाने वाली देशभक्ति शायरी – Desh Bhakti Shayari

दिल को छू जाने वाली देशभक्ति शायरी (Desh Bhakti Shayari) कुछ इस प्रकार हैं –

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
– बिस्मिल अज़ीमाबादी

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
– लाल चन्द फ़लक

हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़
गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही
– साहिर लुधियानवी

इसी जगह इसी दिन तो हुआ था ये एलान
अँधेरे हार गए ज़िंदाबाद हिन्दोस्तान
– जावेद अख़्तर

दिलों में हुब्ब-ए-वतन है अगर तो एक रहो
निखारना ये चमन है अगर तो एक रहो
– जाफ़र मलीहाबादी

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी
– फ़िराक़ गोरखपुरी

वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
– जाफ़र मलीहाबादी

कहाँ हैं आज वो शम-ए-वतन के परवाने
बने हैं आज हक़ीक़त उन्हीं के अफ़्साने
– सिराज लखनवी

हम भी तिरे बेटे हैं ज़रा देख हमें भी
ऐ ख़ाक-ए-वतन तुझ से शिकायत नहीं करते
– खुर्शीद अकबर

ऐ अहल-ए-वतन शाम-ओ-सहर जागते रहना
अग़्यार हैं आमादा-ए-शर जागते रहना
– जाफ़र मलीहाबादी

यह भी पढ़ें : मुनव्वर राना के चुनिंदा शेर, शायरी, नज़्म और गजल

तिरंगे पर गजलें

तिरंगे पर गजलें आपके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाने का काम करेंगी, जो कि निम्नलिखित हैं:-

तिरंगा

लहरा रहा है देखो आकाश पर तिरंगा
अम्न-ओ-अमाँ का पैकर झंडा वो रंग-बिरंगा

हर एक फ़न की अज़्मत तहज़ीब-ए-बे-मिसाली
है इस से आश्कारा कोई नहीं सवाली

अम्न-ओ-अमाँ की रंगत वीरों के ख़ूँ की लाली
इस में झलक रही है मज़दूर की बहाली

लहरा रहा है देखो आकाश पर तिरंगा
अम्न-ओ-अमाँ का पैकर झंडा वो रंग-बिरंगा

स्कूल जगमगाया हर खेत लहलहाया
कलियाँ भी मुस्कुराएँ फूलों ने गीत गाया

गंगा ने राग छेड़ा जमुना ने गुनगुनाया
ऊँचा जो है हिमाला वो भी तो सर झुकाया

लहरा रहा है देखो आकाश पर तिरंगा
अम्न-ओ-अमाँ का पैकर झंडा वो रंग-बिरंगा

जन्नत-निशान धरती सोना उगल रही है
जंगल हरे भरे हैं फ़ितरत मचल रही है

ये दुख की मारी जनता गिर कर सँभल रही है
इल्म-ओ-अमल की नाव तेज़ी से चल रही है

लहरा रहा है देखो आकाश पर तिरंगा
अम्न-ओ-अमाँ का पैकर झंडा वो रंग-बिरंगा

– वक़ार ख़लील

यह भी पढ़ें : चन्द्रशेखर आजाद शायरी

जीवन है वरदान तिरंगे झंडे का

गाओ जय जय गान तिरंगा झंडे का
ऊँचा रहे निशान तिरंगे झंडे का

जब जब हम को दुश्मन ने ललकारा है
हम ने सौ सौ जान से ख़ुद को मारा है

जीवन है वरदान तिरंगे झंडे का
सपनों को सच की माला पहनाएँगे

मंज़िल मंज़िल आगे बढ़ते जाएँगे
हम रक्खेंगे मान तिरंगे झंडे का

इस की मिट्टी ने हम को महकाया है
इस की छाया ने परवान चढ़ाया है

हम पर है एहसान तिरंगे झंडे का
साथी आओ हाथ बढ़ाओ यार बनू

यार बनो दुख-सुख के साझे-दार बनो
है जग में एलान तिरंगे झंडे का

ऊँचा रहे निशान तिरंगे झंडे का
गाओ जय जय गान तिरंगे झंडे का

– अताउर्रहमान तारिक़

हमारा झंडा

शेर हैं चलते हैं दर्राते हुए
बादलों की तरह मंडलाते हुए

ज़िंदगी की रागनी गाते हुए
आज झंडा है हमारे हाथ में

हम वो हैं जो बे-रुख़ी करते नहीं
हम वो हैं जो मौत से डरते नहीं

हम वो हैं जो मर के भी मरते नहीं
आज झंडा है हमारे हाथ में

चैन से महलों में हम रहते नहीं
ऐश की गंगा में हम बहते नहीं

भेद दुश्मन से कभी कहते नहीं
आज झंडा है हमारे हाथ में

जानते हैं एक लश्कर आएगा
तोप दिखला कर हमें धमकाएगा

पर ये झंडा भी यूँही लहराएगा
आज झंडा है हमारे हाथ में

कब भला धमकी से घबराते हैं हम
दिल में जो होता है कह जाते हैं हम

आसमाँ हिलता है जब गाते हैं हम
आज झंडा है हमारे हाथ में

लाख लश्कर आएँ कब हिलते हैं हम
आँधियों में जंग की खिलते हैं हम

मौत से हँस कर गले मिलते हैं हम
आज झंडा है हमारे हाथ में

– असरार-उल-हक़ मजाज़

यह भी पढ़ें :  125+ गुलज़ार साहब की सदाबहार शायरियां

तिरंगा

लहरा तिरंगे लहरा हवा में
भर दे रंग-ओ-नूर फ़ज़ा में

प्यारे तिरंगे तेरी लाली
ख़ून-ए-शहीदाँ की है सुर्ख़ी

आज़ादी की एक निशानी
आज़ादी है जान वतन की

लहरा तिरंगे लहरा हवा में
भर दे रंग-ओ-नूर फ़ज़ा में

प्यारे तिरंगे तेरी सफ़ेदी
एक अलामत अम्न-ओ-अमाँ की

अम्न-ओ-अमाँ है बस्ती बस्ती
क़स्बा क़स्बा नगरी नगरी

लहरा तिरंगे लहरा हवा में
भर दे रंग-ओ-नूर फ़ज़ा में

प्यारे तिरंगे तेरा हरा-पन
सहरा सहरा गुलशन गुलशन

दाना दाना ख़िरमन ख़िरमन
खेत बना है तुझ से हर बन

लहरा तिरंगे लहरा हवा में
भर दे रंग-ओ-नूर फ़ज़ा में

प्यारे तराने तेरा चक्कर
इंसाँ की मंज़िल का रहबर

सच्चाई और धर्म का मज़हर
चाँद सितारे सदक़े तुझ पर

लहरा तिरंगे लहरा हवा में
भर दे रंग-ओ-नूर फ़ज़ा में

सआदत नज़ीर

यह भी पढ़ें : अकबर इलाहाबादी के चुनिंदा शेर, शायरी, नज़्म और ग़ज़ल

शायरी से संबंधित अन्य आर्टिकल

Fathers Day Shayari in HindiDiwali Shayari in Hindi
Ambedkar Shayari in HindiNew Year Motivational Shayari in Hindi
Happy New Year Shayari in HindiLohri Shayari in Hindi
Indian Army Day Shayari in HindiRepublic Day 2024 Shayari in Hindi
20+ बेस्ट सच्ची दोस्ती शायरी जो दिल को छू जाएँDada Dadi Shayari

आशा है कि आपको इस लेख में दी गई तिरंगा पर शायरी (Tiranga Shayari in Hindi) पसंद आई होंगी। ऐसे ही अन्य शायरी और लोकप्रिय कविताओं से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*