QS World University Rankings 2026 in Hindi: हाल ही में वर्ष 2026 के लिए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी हुई है। इसमें अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यू़ट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) को प्रथम स्थान मिला है। वहीं ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन को दूसरा और अमेरिका के स्टैनफर्ड विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। बताना चाहेंगे क्यूएस रैंकिंग 2026 के अनुसार, IIT दिल्ली भारत का नंबर-1 शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा है। वहीं इस वर्ष कुल 54 भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान इस वैश्विक रैंकिंग में शामिल हुए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
क्यूएस रैंकिंग में भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और चीन के बाद चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में भारत ने क्यूएस रैंकिंग में अपनी भागीदारी में 390% की वृद्धि दर्ज की है, जो G20 देशों में सबसे तेज है। इस लेख में छात्रों के लिए विषयवार क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 (QS World University Rankings 2026 in Hindi) की विस्तृत जानकरी दी गई है।
This Blog Includes:
QS रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस वर्ष कुल 54 भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान QS वैश्विक रैंकिंग में शामिल हुए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। बताना चाहेंगे वर्ष 2014 में केवल 11 संस्थान इस सूची में थे, और अब यह संख्या लगभग पांच गुना बढ़कर 54 हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 10 वर्षों में भारत ने क्यूएस विश्व रैंकिंग में अपनी भागीदारी में 390% की वृद्धि दर्ज की है। इस वर्ष भारत के लगभग 48% विश्वविद्यालयों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। बता दें कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में वैश्विक स्तर पर 8,400 से अधिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया था।
भारत की विषयवार क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026
QS रैंकिंग में भारत के 54 उच्च शिक्षा संस्थान की सूची (QS World University Rankings 2026 in Hindi) नीचे तालिका में दी गई हैं;-
क्रम संख्या | संस्थान | रैंक 2026 | पिछली रैंक 2025 |
1. | IIT दिल्ली | 123 | 150 |
2. | IIT बॉम्बे | 129 | 118 |
3. | IIT मद्रास | 180 | 227 |
4. | IIT खड़गपुर | 215 | 222 |
5. | IISc बैंगलोर | 219 | 211 |
6. | IIT कानपुर | 222 | 263 |
7. | दिल्ली विश्वविद्यालय | 328 | 328 |
8. | IIT गुवाहटी | 334 | 344 |
9. | IIT रूड़की | 339 | 335 |
10. | अन्ना विश्वविद्यालय | 465 | 383 |
11. | शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज | 503 | 587 |
12. | IIT इंदौर | 556 | 477 |
13. | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय | 558 | 580 |
14. | IIT वाराणसी | 566 | 531 |
15. | सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय | 566 | 631-640 |
16. | चंडीगढ़ विश्वविद्यालय | 575 | 691-700 |
17. | IIT हैदराबाद | 664 | 681-690 |
18. | मुंबई विश्वविद्यालय | 664 | 711-720 |
19. | बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी | 668 | 801-850 |
20. | जादवपुर विश्वविद्यालय | 676 | 721-730 |
21. | वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (VIT) | 691 | 791-800 |
22. | सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) | 696 | 641-650 |
23. | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली | 731-740 | 701-710 |
24. | जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली | 761-770 | 851-900 |
25. | थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी | 771-780 | 851-900 |
26. | कलकत्ता विश्वविद्यालय | 771-780 | 751-760 |
27. | IIT गांधीनगर | 801-850 | – |
28. | हैदराबाद विश्वविद्यालय | 801-850 | 801-850 |
29. | मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी – मणिपाल विश्वविद्यालय (MAHE) | 851-900 | 901-950 |
30. | ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (JGU) | 851-900 | 1001-1200 |
31. | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) | 901-950 | – |
32. | पंजाब विश्वविद्यालय | 901-950 | 1001-1200 |
33. | सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (SIMATS) | 901-950 | 951-1000 |
34. | पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (UPES) | 901-950 | 801-850 |
35. | एमिटी विश्वविद्यालय | 951-1000 | 1001-1200 |
36. | गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय | 951-1000 | 1001-1200 |
37. | IIT भुवनेश्वर | 951-1000 | 951-1000 |
38. | अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय | 1001-1200 | 1001-1200 |
39. | अमृता विश्व विद्यापीठम | 1001-1200 | 1001-1200 |
40. | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) | 1001-1200 | 1001-1200 |
41. | कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी | 1001-1200 | – |
42. | एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी | 1001-1200 | 1001-1200 |
43. | अशोका विश्वविद्यालय | 1201-1400 | – |
44. | चितकारा विश्वविद्यालय | 1201-1400 | 1201-1400 |
45. | गलगोटिया विश्वविद्यालय | 1201-1400 | – |
46. | उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद | 1201-1400 | 1201-1400 |
47. | पांडिचेरी विश्वविद्यालय | 1201-1400 | 1201-1400 |
48. | सत्यभामा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) | 1201-1400 | 1201-1400 |
49. | शिव नादर विश्वविद्यालय | 1201-1400 | – |
50. | शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), SOA | 1201-1400 | 1201-1400 |
51. | क्राइस्ट विश्वविद्यालय, बेंगलुरु | 1401+ | |
52. | IIT इलाहाबाद | 1401+ | 1401+ |
53. | जामिया हमदर्द, नई दिल्ली | 1401+ | 1201-1400 |
54. | मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS) | 1401+ | – |
विश्व के टॉप 10 विश्वविद्यालय – QS World University Rankings 2026
क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 के अनुसासर विश्व के टॉप 10 विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं;-
रैंक | विश्वविद्यालय का नाम | देश |
1 | मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यू़ट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) | अमेरिका |
2 | इंपीरियल कॉलेज लंदन | ब्रिटेन |
3 | स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय | अमेरिका |
4 | ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय | ब्रिटेन |
5 | हार्वर्ड विश्वविद्यालय | अमेरिका |
6 | कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय | ब्रिटेन |
7 | ETH ज़्यूरिख़ (स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) | स्विट्ज़रलैंड |
8 | नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर (NUS) | सिंगापुर |
9 | लंदन विश्वविद्यालय | ब्रिटेन |
10 | कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) | अमेरिका |
क्यों खास है क्यूएस रैंकिंग?
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दुनियाभर में उच्च शिक्षा के सबसे भरोसेमंद और व्यापक मूल्यांकनों में से एक है। 2026 का संस्करण 16 मिलियन से अधिक अकादमिक पत्रों के डेटा और 151,000 से अधिक शिक्षाविदों और 100,000 नियोक्ताओं की अंतर्दृष्टि पर आधारित है।
क्यूएस रैंकिंग न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बल्कि स्टूडेंट रिजल्ट, प्लेसमेंट, रिसर्च, फैकल्टी-स्टूडेंट रेशियो, पार्टनरशिप्स और इंटरनेशनल नेटवर्क जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखकर की जाती है। ऐसे में इन संस्थानों में पढ़ने से छात्रों के लिए ग्लोबल लेवल की शिक्षा और नौकरी के बेहतर मौके मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग मूल्यांकन मानदंड
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग मूल्यांकन मानदंड (QS World University Rankings 2026 in Hindi) निम्नलिखित हैं;-
मानदंड | प्रतिशत |
अकादमिक प्रतिष्ठा (Academic Reputation) | 30% |
उद्धरण प्रति फैकल्टी (Citations per Faculty) | 20% |
नियोक्ता प्रतिष्ठा (Employer Reputation) | 15% |
सस्टेनेबिलिटी (Sustainability) | 5% |
अंतरराष्ट्रीय संकाय अनुपात (International Faculty Ratio) | 5% |
संकाय-छात्र अनुपात (Faculty-Student Ratio) | 10% |
अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क (International Research Network) | 5% |
एम्प्लॉयमेंट आउटकम्स (Employment Outcomes) | 5% |
अंतरराष्ट्रीय छात्र डाइवर्सिटी (International Student Diversity) | 0% |
अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात (International Student Ratio) | 5% |
FAQs
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एक वार्षिक वैश्विक उच्च शिक्षा रैंकिंग प्रणाली है, जिसे क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) नामक लंदन स्थित एक शैक्षणिक संगठन द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की शुरुआत 2004 में हुई थी।
इस वर्ष 54 भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में शामिल हुए हैं।
क्यूएस रैंकिंग 2026 में अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यू़ट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) को पहला स्थान मिला है?
IIT दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के शीर्ष 125 उच्च शिक्षण संस्थाओं में स्थान हासिल किया है।
आशा है कि आपको इस लेख में विषयवार क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 (QS World University Rankings 2026 in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही करियर और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।