पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 8 जनवरी 2025 को कक्षा 12वीं की डेट शीट 2025 की घोषणा की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विस्तृत समय सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12 की परीक्षाएँ 19 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएँगी। डेट शीट में विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित सभी स्ट्रीम को एक ही पीडीएफ में शामिल किया गया है। इस ब्लॉग में पंजाब बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट (Punjab Board Class 12 Date Sheet in Hindi 2025) के बारे में जानकारी दी गई है।
This Blog Includes:
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 लेटेस्ट अपडेट 2025
PSEB NSQF प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां 2 जनवरी, 2025 को जारी की गई थीं। प्रैक्टिकल 27 जनवरी से 4 फरवरी 2025 तक निर्धारित है। कक्षा 12 की डेट शीट में परीक्षा के दिन, तिथियां, समय, विषय के नाम, विषय कोड और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल किए गए हैं। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना चाहिए। छात्र अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए PSEB कक्षा 12 पाठ्यक्रम 2025 को जानें। दिए गए शेड्यूल का पालन करके अपनी तैयारी जल्दी शुरू कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड एग्जाम 2025 हाइलाइट्स
पंजाब बोर्ड एग्जाम 2025 कक्षा 12 हाइलाइट्स (Punjab Board Class 12 Date Sheet in Hindi 2025) निम्न प्रकार है:
बोर्ड का नाम | पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.pseb.ac.in |
परीक्षा का नाम | PSEB कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 |
परीक्षा की तिथि | 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 |
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि | 27 जनवरी से 4 फरवरी 2025 |
परीका का मोड | पेन एंड पेपर |
डेट शीट रिलीज डेट | 8 जनवरी 2025 |
परीक्षा का समय | 11 AM से 2:15 PM |
यह भी पढ़ें: Board Exam Ki Taiyari Kaise Kare: 2025 बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने के लिए ऐसे करें तैयारी
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 के लिए टाइम टेबल 2025
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 के लिए टाइम टेबल 2025 निम्न प्रकार है:
विषय | परीक्षा तिथि |
होम साइंस | 19 फरवरी 2025 |
सोशियोलॉजी | 21 फरवरी 2025 |
जनरल पंजाबी एंड पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर | 24 फरवरी 2025 |
रिलिजन | 25 फरवरी 2025 |
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | 27 फरवरी 2025 |
जनरल इंग्लिश | 28 फरवरी 2025 |
गुरमत संगीत | 1 मार्च 2025 |
एग्रीकल्चर अकाउंटेंसी | 3 मार्च 2025 |
पॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स | 4 मार्च 2025 |
कंप्यूटर एप्लीकेशन | 5 मार्च 2025 |
ज्योग्राफी | 6 मार्च 2025 |
फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, केमिस्ट्री | 7 मार्च 2025 |
बिजनेस स्टडीज | 10 मार्च 2025 |
कंप्यूटर साइंस | 11 मार्च 2025 |
इकोनॉमिक्स | 12 मार्च 2025 |
साइकोलॉजी | 17 मार्च 2025 |
मीडिया स्टडीज, बायोलॉजी | 18 मार्च 2025 |
हिस्ट्री | 19 मार्च 2025 |
म्यूजिक (तबला) | 20 मार्च 2025 |
फंडामेंटल्स ऑफ़ ई-बिजनेस | 21 मार्च 2025 |
म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल | 24 मार्च 2025 |
म्यूजिक वोकल | 25 मार्च 2025 |
पंजाबी इलेक्टिव, हिंदी इलेक्टिव, इंग्लिश इलेक्टिव, उर्दू | 26 मार्च 2025 |
संस्कृत, फ्रेंच, जर्मन | 27 मार्च 2025 |
मैथमेटिक्स | 28 मार्च 2025 |
डिफेंस स्टडीज | 29 मार्च 2025 |
नेशनल कैडेट कॉर्प्स | 2 अप्रैल 2025 |
डांस, एनएसक्यूएफ विषय – किराना सामान / ऑटोमोटिव / हेल्थकेयर / सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं / व्यक्तिगत सुरक्षा / सौंदर्य और कल्याण / यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य / कृषि / परिधान मेड-अप और घर / निर्माण / नलसाजी / बिजली / इलेक्ट्रॉनिक्स / बीएसएफआई / खाद्य प्रसंस्करण / दूरसंचार | 3 अप्रैल 2025 |
फिलोसॉफी | 4 अप्रैल 2025 |
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप PSEB की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएँ।
- होम पेज पर “लेटेस्ट न्यूज” या “एग्जामिनेशन” अनुभाग पर जाएँ।
- वहां कक्षा 12 “डेट शीट” के लिंक पर क्लिक करें।
- डेट शीट पीडीएफ प्रारूप में दिखाई देगी।
- डेट शीट पीडीएफ डाउनलोड पर क्लिक करें।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट PDF डाउनलोड
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट PDF यहां से डाउनलोड करें:
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट PDF डाउनलोड
FAQs
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, पीएसईबी ने बुधवार, 8 जनवरी, 2025 को कक्षा 12, 10 और 8 के लिए परीक्षा तिथि पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी संबंधित कक्षाओं के लिए तिथि पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच होंगी।
पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है।
पीएसईबी, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ) है। यह पंजाब राज्य में स्कूली शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए नवंबर 1969 में एक विधायी अधिनियम के माध्यम से अस्तित्व में आया था।
पीएसईबी 10वीं परिणाम 2025 के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा के रिजल्ट मई 2025 तक जारी होंगे।
संबंधित आर्टिकल्स
उम्मीद है, अब आपको पंजाब बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल 2025 (Punjab Board Class 12 Date Sheet in Hindi 2025) के बारे में सभी जानकारी मिल चुकी है। सही तैयारी और निर्देशों का पालन करके आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। सभी छात्रों को हमारी ओर से शुभकामनाएँ! बोर्ड एग्जाम्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।