IAS बनने के लिए कैसे करें तैयारी और कितना समय दें पढ़ाई को

1 minute read
IAS बनने के लिए कैसे करें तैयारी, कितना समय दें पढ़ाई को

भारत में सिविल सर्विसेस का सपना लगभग हर 10 में से 7वा युवा अपनी पढ़ाई के दौरान यानि कि विद्यार्थी जीवन में देखता ही है। UPSC परीक्षा उन युवाओं के सपनों को साकार करने का काम करती है। दरअसल UPSC एक आयोग है जो सिविल सर्विसेस के लिए भर्ती करता है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से आप जानेंगे कि IAS बनने के लिए आपको अपनी पढ़ाई पर कितना समय खर्च करना चाहिए।

UPSC एग्जाम के लिए आपको कई बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है, जिसमें टाइम मैनेजमेंट एक बहुत बड़ा टास्क होता है। एक नज़र अगर बीते वर्षों के टॉपर्स के रिकार्ड्स पर डाले तो आप पाएंगे कि समय का सदुपयोग हर टॉपर की प्राथमिकता में रहा है।

IAS बनने के लिए कैसे करें तैयारी, कितना समय दें पढ़ाई को

जानिए IAS बनने की तैयारी कैसे करें?

UPSC एग्जाम की तैयारियों में खुद को पूरी तरह झोकने के लिए आपको निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान देना पड़ता है-

  • सबसे पहले किसी एक विषय को चुने जिसके सहारे आप UPSC की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन दे पाएं।
  • UPSC की तैयारी करने से पहले आपको अपने मन को पक्का करके अटल निर्णय लेने की जरुरत है।
  • एक बेहतर टाइम टेबल बनाये जिसमें आप हर विषय को बराबर का समय दे पाएं।
  • अपने बनाये हुए टाइम टेबल का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करें।
  • मन को विचलित किए बिना अपने कर्मों का त्याग न करें।
  • सेल्फ स्टडी पर अधिकाधिक जोर दें।
  • पूर्व IAS ऑफिसर्स और टॉपर्स के बारे में जानने की कोशिश करें।
  • एग्जाम से पहले मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज के माध्यम से खुद के ज्ञान को परखने का काम करें।
  • चुनौतियों से घबराए बिना उनका डटकर सामना करना सीखें।

कितना समय पढ़ाई को देना आवश्यक है?

पढ़ाई पर तो जितना समय खर्च किया जाए उतना कम है, वैसे तो किसी भी परीक्षा के लिए यह निर्धारित करना अनुचित होगा कि कितना समय पढ़ाई को देना चाहिए। इसका एक सही सटीक उपाय है कि आप पहले अपने कुल विषय के आधार पर 1-1 घंटा हर विषय को दें। फिर सेल्फ स्टडी में बीते दिन के टॉपिक्स को रिमाइंड करने के लिए 1 घंटा अलग निकाल कर रखें।

यूँ तो आप जितने कम समय  ज्यादा टॉपिक क्लियर कर पाएंगे, उतना ही आप अपने सिलेबस को ज्यादा बार कवर कर पाएंगे। मानसिक शांति के लिए आप हर 1-1 घंटे के बीच में 5-15 तक का ब्रेक भी ले सकते हैं, जो आपको होने वाले मानसिक तनाव से बचा पायेगा। मूलतः आपको कम से कम 8 घंटे अपनी पढाई को अवश्य देने चाहिए।

IAS बनने के लिए ध्यान रखने योग्य आवश्यक बातें

IAS बनने के लिए आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ती है, जो कि निम्नलिखित हैं- 

  • सबसे पहले तो आपको नाकारत्मकता से तलाक लेना होगा, क्योंकि नाकारत्मक होने से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। 
  • मानसिक सुख और शांति के लिए आपको नियमित रूप से योग और व्यायाम का सहारा लेना पड़ेगा। 
  • डिसीज़न मेकिंग के लिए आपको बीते कुछ वर्षों के IAS टॉपर्स के बारे में सुनना और पढ़ना चाहिए। साथ ही परिस्तिथियों को गहराई से समझना चाहिए तांकि आप अपने निर्णय ले सकें। 
  • समय का दुरूपयोग न पढ़ें क्योंकि समय लौटकर नहीं आता है। 
  • कोई भी काम केवल तब ही सफल माना जाता है, जब उस काम को अंजाम तक पहुंचाने में आपकी आत्मा लगी हुई हो। इस बात को भूले बिना अपने आप को पॉजिटिव रखें। 
  • परिश्रम ही सफलता की कूंजी होता है, कभी भी एक हार के मिलने से कर्मों का त्याग न करें।

IAS बनने के लिए आपको करंट अफेयर्स की भरपूर नॉलेज होनी चाहिए। अपना लक्ष्य अटल रख कर आप अपने सपनों की उड़ान भी भर सकते हैं। सिविल सर्विसेस के लिए आप में समर्पण भाव और गहरी निष्ठा होनी चाहिए, जो आपको IAS टॉपर्स की लिस्ट में आराम से लाकर खड़ा कर दें और आप समाज को आसानी से प्रेरित कर पाएं।

आशा है कि आपको यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा और इसके शब्द आपको प्रेरित करेंगे। इसी प्रकार के ब्लॉग पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*