GATE Exam 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी- जल्द करें डाउनलोड!

1 minute read
JEE Mains

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) आने वाले महीनों में आयोजित होने जा रहा है। फरवरी 2023 में होने वाली GATE परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पोर्टल खुल चूका है। 

GATE Admit Card 2023

GATE Exam 2023 के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी कर दिया है। IIT कानपुर GATE परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 को GATE की वेबसाइट gate.iitk.ac.in 2023 से डाउनलोड किया जा सकता है। GATE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए , उम्मीदवारों को अपना GATE 2023 नामांकन ID और पासवर्ड दर्ज करना होगा। GATE एडमिट कार्ड 2023 आप https://gate.iitk.ac.in/ यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, अथॉरिटी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार GATE Exam 2023 ढाका, काठमांडू, कुआला लुपुर, माले, लुइस, सिंगापुर या थिम्पू में आयोजित नहीं की जाएगी। 

GATE Admit Card 2023 Official Link for Download

GATE Admit Card 2023 तारीख

छात्र इस टेबल में GATE 2023 परीक्षा से जुडी महत्वपूर्ण तारीख देख सकते हैं-

आयोजनगेट 2023 तारीख
GATE 2023 Admit Card रिलीज की तारीख3 जनवरी, 2023 (जारी)
GATE 2023 Exam Date फरवरी 4, 5, 11 और 12, 2023
GATE 2023 आंसर की जारीफरवरी 21, 2023
GATE 2023 रिजल्ट 16 मार्च, 2023

GATE Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

GATE 2023 एग्ज़ाम के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अब बात की जाए की एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें तो इसकी प्रक्रिया इतनी भी मुश्किल नहीं है फिर भी इसकी प्रक्रिया यहाँ दी गई है जिससे आपको मदद मिलेगी 

  • GATE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • GATE प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • GATE 2023 लॉग इन पर क्लिक करें।
  • GATE एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
  • GATE Admit Card 2023 PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें। 
  • GATE परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड को सेव करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

GATE 2023 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*