G7 Summit GK Questions in Hindi: G7 शिखर सम्मेलन पर आधारित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर

2 minute read
G7 Summit GK Questions in Hindi

G7 Summit GK Questions in Hindi: दुनिया के सात सबसे विकसित और शक्तिशाली देशों का समूह, जिसे “G7” कहा जाता है, वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण जैसे प्रमुख मुद्दों पर एक निर्णायक मंच माना जाता है। यह समूह न केवल दुनिया की आर्थिक दिशा तय करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य संकट, तकनीकी नवाचार और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लेता है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से G7 शिखर सम्मेलन से संबंधित सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नों का महत्व काफी बढ़ जाता है।

इस लेख में आप परीक्षा के दृष्टिकोण से G7 शिखर सम्मेलन पर आधारित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर (G7 Summit GK Questions in Hindi) के बारे में जान पाएंगे, जो अकसर प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं।

G7 शिखर सम्मेलन पर महत्वपूर्ण 20 प्रश्न – G7 Summit GK Questions in Hindi

यहाँ G7 शिखर सम्मेलन पर महत्वपूर्ण 20 प्रश्न-उत्तर (G7 Summit GK Questions in Hindi) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं;-

प्रश्न 1 – जी7 शिखर सम्मेलन क्या है?
उत्तर – जी7 या ग्रुप ऑफ सेवन एक वैश्विक मंच है जिसमें विश्व की सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।

प्रश्न 2 – G7 शिखर सम्मेलन क्यों बनाया गया?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन वैश्विक आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित किया जाता है।

प्रश्न 3 – G7 शिखर सम्मेलन क्यों शुरू किया गया था?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन को विश्व के सात विकसित देशों द्वारा वैश्विक आर्थिक संकटों पर चर्चा करने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था।

प्रश्न 4 – G7 शिखर सम्मेलन का क्या उद्देश्य था?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक स्थिरता और सहयोग बढ़ाना है।

प्रश्न 5 – G7 सम्मेलन 2025 में कौन-कौन से प्रमुख मुद्दे उठाए जा रहे हैं?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में वित्त, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और व्यापार जैसे विभिन्न विषयों को उठाया जा रहा है।

प्रश्न 6 – G7 शिखर सम्मेलन में शेरपा किसे कहते हैं?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन में प्रत्येक नेता एक निजी प्रतिनिधि को नियुक्त करता है, जो जी-7 की तैयारियों में अपने देश की ओर से बातचीत करता है, उसे ही शेरपा कहते हैं।

प्रश्न 7 – G7 शिखर सम्मेलन स्थापना किस वर्ष हुई?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन की स्थापना 1975 में दुनिया में चल रहे तेल संकट और उस समय की आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए की गई थी।

प्रश्न 8 – G7 शिखर सम्मेलन में कनाडा को कब शामिल किया गया?
उत्तर: G7 शिखर सम्मेलन में कनाडा को वर्ष 1976 में शामिल किया गया।

प्रश्न 9 – G7 शिखर सम्मेलन का विश्व की राजनीति पर क्या प्रभाव है?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन के माध्यम से सदस्य देशों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने में लचीलापन और अनुकूलनशीलता मिलती है।

प्रश्न 10 – G7 शिखर सम्मेलन किन विषयों पर अधिक फोकस करता है?
उत्तर – यह आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ, वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य संकट आदि पर अधिक फोकस करता है।

प्रश्न 11 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी किस देश ने की है?
उत्तर – कनाडा ने।

प्रश्न 12 – G7 का पूरा नाम क्या है?
उत्तर – G7 का पूरा नाम – ग्रुप ऑफ सेवन है।

प्रश्न 13 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किस महीने में हुआ?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन जून महीने में हुआ।

प्रश्न 14 – G7 2025 सम्मेलन में भारत को किस रूप में आमंत्रित किया गया?
उत्तर – G7 2025 सम्मेलन में भारत को अथिति देश के रूप में आमंत्रित किया गया।

प्रश्न 15 – G7 शिखर सम्मेलन’ में कौन-कौन शामिल था?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन’ में भारतीय सेनाओं के तीनों अंग (जल, थल और वायु) शामिल थे।

प्रश्न 16 – G7 शिखर सम्मेलन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन आर्थिक प्रभाव, संकट प्रतिक्रिया, वैश्विक मानदंड स्थापित करने, राजनीतिक समन्वय स्थापित करने और वैश्विक परिवर्तनों के प्रति अनुकूलन के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 17 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 कहां आयोजित किया गया था?  
उत्तर – 51वां G7 शिखर सम्मेलन कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित पर्वतीय पर्यटन नगर कनानास्किस, बान्फ़ में आयोजित किया गया था।

प्रश्न 18 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन कब से कब तक के लिए किया जा रहा है?
उत्तर – G7 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन 15 से 17 जून, 2025 तक आयोजित किया गया है।

प्रश्न 19 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 किन देशों का अनौपचारिक मंच है?
उत्तर – G7 विश्व की सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं फ्राँस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम, जापान, अमेरिका और कनाडा का एक अनौपचारिक मंच है।

प्रश्न 20 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 का नेतृत्व किस देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा?
उत्तर – वर्ष 2025 में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी G7 शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे। 

G7 शिखर सम्मेलन पर MCQ क्वेश्चंस

यहाँ G7 शिखर सम्मेलन पर MCQ क्वेश्चंस दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं;-

प्रश्न 1 – G7 शिखर सम्मेलन में कुल कितने देश होते हैं?

A. 7
B. 6
C. 5
D. 4
उत्तर – A. 7

प्रश्न 2 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?

A. कनाडा
B. इटली
C. फ़्रांस
D. अमेरिका
उत्तर – A. कनाडा

प्रश्न 3 – G7 शिखर सम्मेलन में कनाडा को किस वर्ष में शामिल किया गया था?

A. वर्ष 1978
B. वर्ष 1977
C. वर्ष 1976
D. वर्ष 1975
उत्तर – C. वर्ष 1976

प्रश्न 4 – G7 शिखर सम्मेलन की स्थापना किस वर्ष हुई?

A. वर्ष 1978
B. वर्ष 1977
C. वर्ष 1976
D. वर्ष 1975
उत्तर – D. वर्ष 1975

प्रश्न 5 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?

A. कनानैस्किस, अल्बर्टा, कनाडा
B. टोरंटो, कनाडा
C. वैनकूवर, कनाडा
D. मॉन्ट्रियल, कनाडा
उत्तर – A. कनानैस्किस, अल्बर्टा, कनाडा

प्रश्न 6 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी किस नेता द्वारा की जाएगी?

A. मार्क कार्नी
B. इमैनुएल मैक्रों
C. फ्रेडरिक मेर्ज़
D. जियोर्जिया मेलोनी
उत्तर – A. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

प्रश्न 7 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में भारत की क्या भूमिका है?

A. यह स्थायी सदस्य है
B. यह आमंत्रित अतिथि देश है
C. उपरोक्त दोनों विकल्प सही हैं
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B. यह आमंत्रित अतिथि देश है

प्रश्न 8 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में दक्षिण अफ्रीका की क्या भूमिका है?

A. यह स्थायी सदस्य है
B. यह आमंत्रित अतिथि देश है
C. उपरोक्त दोनों विकल्प सही हैं
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B. यह आमंत्रित अतिथि देश है

प्रश्न 9 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठन कौन से हैं?

A. नाटो
B. संयुक्त राष्ट्र
C. विश्व बैंक
D. उपरोक्त सभी
उत्तर – D. उपरोक्त सभी

प्रश्न 10 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान नाटो के महासचिव कौन हैं?

A. मार्क रूटे
B. मार्क जुगरबर्ग
C. अजय बंगा
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A. मार्क रूटे

G7 शिखर सम्मेलन पर बेस्ट क्विज

G7 शिखर सम्मेलन पर बेस्ट क्विज इस प्रकार है (G7 Summit GK Questions in Hindi), जो आपको प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करेगा;-

प्रश्न 1 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में उपस्थित संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कौन हैं?

A. एंटोनियो गुटेरेस
B. मार्क रूटे
C. अजय बंगा
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A. एंटोनियो गुटेरेस

प्रश्न 2 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में उपस्थित विश्व बैंक के अध्यक्ष कौन हैं?

A. एंटोनियो गुटेरेस
B. मार्क रूटे
C. अजय बंगा
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C. अजय बंगा

प्रश्न 3 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 को मिलाकर भारत की इस सम्मलेन में कितनी बार उपस्थिति रही है?

A. छठी बार 
B. पांचवी बार
C. चौथी बार
D. तीसरी बार
उत्तर – A. छठी बार

प्रश्न 4 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान इस सम्मलेन की कौन सी वर्षगाँठ मनाई जा रही है?

A. 50वीं
B. 51वीं
C. 35वीं
D. 25वीं
उत्तर – B. 51वीं

प्रश्न 5 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

A. वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करना
B. आर्थिक प्रभाव को भांपते हुए वैश्विक मानदंड स्थापित करना
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर – C. उपरोक्त दोनों

प्रश्न 6 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में भारत की ओर से कौन कनाडा गया है?

A. नरेंद्र मोदी
B. अजीत डोभाल
C. एस. जयशंकर
D. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर – A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रश्न 7 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में इटली की ओर से कौन कनाडा गया है?

A. जियोर्जिया मेलोनी
B. एंटोनियो बार्टोली
C. मौरिज़ियो लियो
D. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर – A. जियोर्जिया मेलोनी

प्रश्न 8 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में फ़्रांस की ओर से कौन कनाडा गया है?

A. इमैनुएल मैक्रों
B. ला ट्रिब्यून डिमांचे
C. फ्रेंकोइस बायरू
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A. इमैनुएल मैक्रों

प्रश्न 9 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है?

A. 17-19 जून 2025
B. 15-17 जून 2025
C. 12-15 जून 2025
D. 10-13 जून 2025 
उत्तर – B. 15-17 जून 2025

प्रश्न 10 – G7 शिखर सम्मेलन 2025 में ब्राजील की क्या भूमिका है?

A. यह स्थायी सदस्य है
B. यह आमंत्रित अतिथि देश है
C. उपरोक्त दोनों विकल्प सही हैं
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B. यह आमंत्रित अतिथि देश है

FAQs

G7 शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर के रूप में कौन कार्य कर रहा है?

G7 शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर के रूप में “बैंफ़ सेंटर फॉर आर्ट्स एंड क्रिएटिविटी” कार्य कर रहा है।

G7 के सदस्य कौन-कौन से देश हैं

G7 के सदस्य देश अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम हैं।

G7 का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर: इसका कोई स्थायी मुख्यालय नहीं है।

G7 का पूरा नाम क्या है?

G7 का पूरा नाम – ग्रुप ऑफ सेवन है।

G7 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किस महीने में हुआ?

G7 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन जून 2025 में हुआ।

आशा करते हैं कि आपको G7 शिखर सम्मेलन पर आधारित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर (G7 Summit GK Questions in Hindi) का यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*