Essay on Virat Kohli in Hindi: क्रिकेट जगत के सितारे विराट कोहली पर निबंध 

1 minute read
Essay on Virat Kohli in Hindi

Essay on Virat Kohli in Hindi: जब भी भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों की बात होती है, विराट कोहली का नाम सम्मान और गर्व के साथ लिया जाता है। उनकी बल्लेबाज़ी की शैली, आत्मविश्वास, मेहनत और खेल के प्रति जुनून उन्हें खास बनाता है। स्कूल के छात्र अक्सर अपने निबंध लेखन अभ्यास में प्रेरणादायक व्यक्तित्वों पर लिखते हैं, और विराट कोहली इस विषय के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। इस ब्लॉग में छात्रों के लिए विराट कोहली पर निबंध (Essay on Virat Kohli in Hindi) के सैंपल दिए गए हैं, जो कक्षा 3 से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

विराट कोहली पर निबंध 100 शब्दों में 

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनकी माता का नाम सरोज कोहली और पिता का नाम प्रेम कोहली है। पश्चिम विहार की गलियों से निकलकर तीन-चार साल की उम्र में ही उनके हाथ में बल्ला आ गया था। नौ वर्ष की आयु में उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी का रुख किया और पिच ही उनकी असली पाठशाला बन गई। बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई के बाद क्रिकेट उनका जुनून बन गया। उनकी पहली कमाई एक मोहल्ला टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द मैच’ बनकर मिले 250 रुपये और एक ट्रॉफी थी। 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपना पहला वनडे खेला और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली का जीवन परिचय और उनके रिकार्ड्स

विराट कोहली पर निबंध 200 शब्दों में 

5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली आज क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। अपनी लाजवाब बल्लेबाजी, गजब की फुर्ती और हमेशा जीतने की चाहत ने उन्हें विश्व क्रिकेट में एक खास जगह दिलाई है। दाएं हाथ से खेलने वाले इस बल्लेबाज ने टेस्ट, वनडे और टी20 जैसे सभी फॉर्मेट में खूब रन बनाए हैं। उन्होंने अकेले ही कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम को भी कई यादगार जीत दिलाई हैं।

विराट की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खूबी है उनकी बेहतरीन तकनीक, मैदान के हर कोने में शॉट लगाने की कला और मुश्किल समय में भी शांत रहकर खेलना। उनकी फिटनेस और खेल के प्रति उनका समर्पण उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की और टीम को एक नया जोश और दिशा दी। 

2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कोहली ने बहुत ही कम समय में दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली हैं जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा और कई बार ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया है। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

यह भी पढ़ें: 40+ Virat Kohli Quotes in Hindi

विराट कोहली पर निबंध 500 शब्दों में 

विराट कोहली पर निबंध (Essay on Virat Kohli in Hindi) 500 शब्दों में इस प्रकार है:

प्रस्तावना

जर्सी नंबर 18 – विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा चमकता हुआ नाम है, जिसने न केवल अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाया है, बल्कि अपने जुनून, जज़्बे और अटूट समर्पण से करोड़ों दिलों पर राज किया है। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे कोहली, आधुनिक क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हैं।

विराट कोहली का शुरुआती जीवन

विराट कोहली का बचपन दिल्ली की गलियों में बीता, जहाँ क्रिकेट ने उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया था। उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे और माता सरोज कोहली एक गृहिणी। विराट की क्रिकेट के प्रति दीवानगी बचपन से ही स्पष्ट थी। उन्होंने नौ वर्ष की उम्र में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया, जहाँ कोच राजकुमार शर्मा ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें सही दिशा दी।

विशाल भारती पब्लिक स्कूल और सावन पब्लिक स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका रुझान इतना गहरा था कि उन्होंने इसे ही अपना करियर बनाने का निश्चय किया। एक स्थानीय टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द मैच’ बनकर मिले 250 रुपये और एक ट्रॉफी उनकी पहली कमाई थी।

विराट कोहली के नाम रिकॉर्ड्स 

विराट कोहली के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो उनकी बल्लेबाज़ी की महानता को दर्शाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप – टेस्ट, वनडे और टी20 – में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने कई यादगार पारियाँ खेली हैं और भारतीय टीम को कठिन परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाई है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के मामले में भी शीर्ष स्थान की ओर कदम बढ़ाया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और टीम के लिए बहुमूल्य योगदान दिया है।

खेल भावना और प्रेरणा का स्रोत

विराट कोहली न केवल अपनी बल्लेबाज़ी के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि उनकी खेल भावना और मैदान पर ऊर्जावान रवैये की भी सराहना की जाती है। वे हमेशा टीम को प्रेरित करते हैं और मुश्किल समय में भी सकारात्मकता बनाए रखते हैं। उनकी फिटनेस के प्रति लगन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

विराट कोहली के नाम पुरस्कार

विराट कोहली को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से न केवल रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाई है। उनकी कप्तानी में टीम ने विदेशों में भी जीत दर्ज की। ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों ने भी उनकी प्रतिभा और अनुशासन की प्रशंसा की है। 2023 क्रिकेट विश्व कप में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया, जो उनकी लगन का प्रमाण है।

निष्कर्ष

विराट कोहली ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और कभी हार न मानने वाले जज़्बे से क्रिकेट की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके रिकॉर्ड, उनकी कप्तानी और उनका जुनून आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

विराट कोहली पर 10 लाइन 

विराट कोहली पर 10 लाइन इस प्रकर हैं:

  1. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
  2. वे आज के समय में दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
  3. बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था और उन्होंने बहुत कम उम्र में खेलना शुरू कर दिया था।
  4. 2008 में उन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया था।
  5. उसी साल उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला।
  6. उन्हें लक्ष्य का पीछा करते समय रन बनाने की मशीन कहा जाता है।
  7. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 70 से अधिक शतक लगाए हैं।
  8. विराट अपनी फिटनेस और अनुशासन को लेकर बेहद गंभीर हैं।
  9. उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और अन्य सम्मान मिल चुके हैं।
  10. उनकी मेहनत, लगन और जज़्बा युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

विराट कोहली पर निबंध कैसे लिखें?

विराट कोहली पर निबंध लिखने के लिए निम्न टिप्स को फॉलो करें:

  • विराट कोहली का परिचय सरल और प्रभावी तरीके से दें।
  • उनके शुरुआती जीवन और क्रिकेट से जुड़ी शुरुआती रुचि पर ध्यान दें।
  • करियर की मुख्य उपलब्धियों को क्रमवार और स्पष्ट रूप में लिखें।
  • उनकी बल्लेबाजी शैली और फिटनेस के महत्व को शामिल करें।
  • विराट कोहली की प्रेरणादायक खूबियों पर जोर दें।
  • पुरस्कार और सम्मान जैसे महत्वपूर्ण तथ्य सही तरीके से प्रस्तुत करें।
  • निबंध में उनके सामाजिक योगदान का भी उल्लेख करें।
  • भावनात्मक जुड़ाव बनाने के लिए विराट के संघर्ष और मेहनत को संक्षिप्त रखें।
  • निष्कर्ष में विराट कोहली की प्रेरणा और उनकी भारतीय क्रिकेट में भूमिका को संक्षिप्त करें।
  • सरल भाषा और स्पष्ट वाक्यों का प्रयोग करें ताकि सभी छात्र आसानी से समझ सकें।

FAQs

विराट कोहली के पास कितने पुरस्कार हैं?

विराट कोहली के पास अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के अलावा कई अन्य पुरुष्कार भी हैं। 

विराट कोहली का दूसरा नाम क्या है?

विराट कोहली को ‘चीकू’ नाम से भी जाना जाता है। 

विराट कोहली का जर्सी नंबर क्या है?

विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। 

विराट कोहली की धरम पत्नी का नाम क्या है?

विराट कोहली की धरम पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा है। 

विराट कोहली के पहले गुरु कौन थे?

विराट कोहली के पहले गुरु राजकुमार शर्मा थे, जो उन्हें दिल्ली में क्रिकेट सिखाया करते थे। 

विराट कोहली की बहन का नाम क्या है?

विराट कोहली की बहन का नाम भावना कोहली है। 

विराट कोहली ने भारत के लिए पहला मैच कब खेला था?

विराट कोहली ने साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

कोहली का पहला शतक कौन सा है?

2009 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने अपना पहला शतक (114 गेंदों पर 107 रन) बनाया था। 

सम्बंधित आर्टिकल 

प्रकृति पर निबंधजीएसटी पर निबंध
प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंधबाल दिवस पर निबंध
संयुक्त परिवार पर निबंधजल संरक्षण पर निबंध
गरीबी पर निबंधपिकनिक पर निबंध
समय के सदुपयोग पर निबंधस्वामी विवेकानंद पर निबंध
मेरे जीवन के लक्ष्य पर निबंधपेड़ों के महत्व पर निबंध
बंकिम चंद्र चटर्जी पर निबंधरानी दुर्गावती पर निबंध
अच्छी आदतों पर निबंधदुर्गा पूजा पर निबंध
विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंधव्यायाम पर निबंध
राष्ट्रीय एकता पर निबंधबरसात के दिन पर निबंध
आपदा प्रबंधन पर निबंधमेरे भाई पर निबंध
‘स्वयं’ पर निबंधयोग पर निबंध
कबीर दास पर निबंधलाल किला पर निबंध
उत्तर प्रदेश पर निबंधक़ुतुब मीनार पर निबंध
भारतीय संस्कृति पर निबंधसुभाष चंद्र बोस पर निबंध
जलवायु परिवर्तन पर निबंधहरित ऊर्जा पर निबंध

आशा है कि आपको विराट कोहली पर निबंध (Essay on Virat Kohli) का ये लेख पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य निबंध लेखन पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*