Essay on Sun in Hindi: छात्रों के लिए सूर्य पर निबंध  

1 minute read
Essay on Sun in Hindi

Essay on Sun in Hindi: मनुष्य के जीवन में सूर्य, चंद्रमा और तारों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके अभाव में मानव और अन्य जीव-जंतुओं के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वहीं सूर्य हमारे सौरमंडल का प्रमुख तारा है। सूर्य की किरणों से ही हमें प्रकाश, गर्मी और ऊर्जा प्राप्त होती है। यह प्रकाश और ऊर्जा का मुख्य स्रोत है, जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो पाता। 

बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सूर्य से संबंधित प्रश्न अकसर पूछे जाते है। वहीं कभी-कभी इस महत्वपूर्ण विषय पर निबंध लिखने के लिए भी दिया जाता है। इसलिए इस लेख में सूर्य पर निबंध (Essay on Sun in Hindi) के कुछ सैंपल दिए गए हैं। 

100 शब्दों में सूर्य पर निबंध  

विद्यार्थियों के लिए 100 शब्दों में सूर्य पर निबंध (Essay on Sun in Hindi) इस प्रकार हैं;-

सूर्य हमारे सौरमंडल का एक तारा है। यह पृथ्वी के सबसे निकट का तारा है। पृथ्वी से सूर्य की दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है। यह दूरी एक ‘खगोलीय मात्रक’ (एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट) कहलाती है। सूर्य गैसों का एक अत्यंत गर्म गोला है। सूर्य अत्यधिक मात्रा में ऊर्जा उत्सर्जित करता है और यही कारण है कि यह इतना चमकदार होता है। 

सूर्य के कारण ही पृथ्वी पर दिन और रात का क्रम बनता है। यह ऋतुओं के परिवर्तन का कारण भी है। सूर्य की गर्मी से समुद्र का जल वाष्पित होता है, जिससे वर्षा होती है। पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया से भोजन बनाते हैं, जो सूर्य के बिना संभव नहीं है।

200 शब्दों में सूर्य पर निबंध  

विद्यार्थियों के लिए 200 शब्दों में सूर्य पर निबंध (Essay on Sun in Hindi) इस प्रकार हैं;-

सूर्य हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा और प्रमुख तारा है। सूर्य को आकाश का सबसे अधिक चमकदार पिंड और पृथ्वी पर प्रकाश एवं ऊष्मा का स्त्रोत होने के कारण अधिकांश प्राचीन सभ्यताओं में देवता के पद पर प्रतिष्ठित किया गया है। बताना चाहेंगे भारत सहित कई देशों में सूर्य को देवता के रूप में पूजा जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य को “सूर्य नारायण” कहा जाता है और उन्हें जीवनदाता माना गया है। छठ पूजा, मकर संक्रांति और अन्य पर्वों पर सूर्य की विशेष पूजा की जाती है।

वहीं सूर्य का प्रकाश पौधों की वृद्धि के लिए अनिवार्य है, जो मानवों एवं जीव-जंतुओं को भोजन तथा ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। सूर्य जलवायु, ऋतुओं, जलचक्र, मौसम व पवन का कारण है, जो पृथ्वी पर जीवन के संपोषण के लिए महत्वपूर्ण हैं। सूर्य अन्य तारों की तुलना में हमारी पृथ्वी के बहुत निकट है इसलिए यह अन्य तारों की तुलना में बहुत बड़ा दिखाई देता है। इसका प्रकाश पूरे आकाश में फैला रहता है जबकि अन्य तारे रात्रि के समय आकाश में चमकदार बिंदुओं की तरह दिखाई देते हैं। 

हालांकि दिन के समय तो ये दिखाई भी नहीं देते। सूर्य व्यास में पृथ्वी से लगभग 100 गुना बड़ा है। अंत में सूर्य केवल एक खगोलीय पिंड ही नहीं बल्कि जीवन का आधार भी है। उसका महत्त्व वैज्ञानिक, पर्यावरणीय और आध्यात्मिक सभी दृष्टिकोणों से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सूर्य पर निबंध कैसे लिखें?

सूर्य पर निबंध लिखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें, जो इस प्रकार हैं;-

  • सूर्य के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। 
  • सूर्य पर निबंध की एक स्पष्ट रूपरेखा बनाएँ। इसमें परिचय, मुख्य भाग के विभिन्न पैराग्राफ और निष्कर्ष शामिल होने चाहिए।
  • निबंध की शुरुआत एक सरल और आकर्षक वाक्य से करें।
  • निबंध की भाषा स्पष्ट, सरल और सटीक होनी चाहिए।
  • अब पाठकों को ‘सूर्य’ के बारे में बताएं।
  • निबंध में यदि आप सही तथ्य और सरकारी आंकड़ों को पेश करते हैं, तो ऐसा करने से आपका निबंध और भी अधिक आकर्षक बन सकता है।
  • अंत में एक अच्छे निष्कर्ष के साथ आप अपने निबंध का समापन कर सकते हैं।
  • निबंध लिखने के बाद, उसे कम से कम एक बार ध्यान से पढ़ें। व्याकरण संबंधी त्रुटियाँ, वर्तनी की गलतियाँ और वाक्य संरचना की खामियाँ सुधारें।

संबंधित आर्टिकल

प्रकृति पर निबंधजीएसटी पर निबंध
प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंधबाल दिवस पर निबंध
संयुक्त परिवार पर निबंधजल संरक्षण पर निबंध
गरीबी पर निबंधपिकनिक पर निबंध
समय के सदुपयोग पर निबंधस्वामी विवेकानंद पर निबंध
मेरे जीवन के लक्ष्य पर निबंधपेड़ों के महत्व पर निबंध
बंकिम चंद्र चटर्जी पर निबंधरानी दुर्गावती पर निबंध
अच्छी आदतों पर निबंधदुर्गा पूजा पर निबंध
विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंधव्यायाम पर निबंध
राष्ट्रीय एकता पर निबंधबरसात के दिन पर निबंध
आपदा प्रबंधन पर निबंधमेरे भाई पर निबंध
‘स्वयं’ पर निबंधयोग पर निबंध
कबीर दास पर निबंधलाल किला पर निबंध
उत्तर प्रदेश पर निबंधक़ुतुब मीनार पर निबंध
भारतीय संस्कृति पर निबंधसुभाष चंद्र बोस पर निबंध
जलवायु परिवर्तन पर निबंधहरित ऊर्जा पर निबंध

उम्मीद है, इस ब्लॉग में दिए सूर्य पर निबंध (Essay on Sun in Hindi) के सैंपल परीक्षा की दृष्टि से मददगार साबित होंगे। निबंध लेखन और स्पीच राइटिंग से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*