Essay on Save Earth in Hindi: पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ पर निबंध 

1 minute read
Essay on Save Earth in Hindi

Essay on Save Earth in Hindi: ‘प्रकृति को बचाना, भविष्य को सजाना है।’ पृथ्वी मानव जीवन का आधार है। पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ पर जीवन संभव है। वर्तमान में लगातार हो रहे प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पृथ्वी संतुलन बिगड़ रहा है। पृथ्वी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे लिए यह समझाना जरूरी है कि पृथ्वी और उसके संसाधन सीमित है और पृथ्वी को बचाना केवल सरकार का नहीं, हर व्यक्ति का कर्तव्य है इसलिए छात्रों को पृथ्वी बचाओ निबंध लिखने के लिए दिया जाता है। जिससे आने वाली पीढ़ी इसके महत्व को समझ सके। इस ब्लॉग में पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ पर निबंध (Essay on Save Environment in Hindi) के कुछ सैंपल दिए गए हैं।

पृथ्वी बचाओ पर निबंध 100 शब्दों में 

पृथ्वी बचाओ पर निबंध (Essay on Save Earth in Hindi) 100 शब्दों में इस प्रकार है: 

जैसा कि हम सभी जानते हैं पृथ्वी हमारा घर है, जहाँ जीवन संभव है। हवा, पानी, मिट्टी, जीव-जंतु और यह सुंदर प्रकृति सबकुछ हमारी पृथ्वी की देन है। आज मनुष्य अपनी जरूरतों और लालच के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है। हम आज पेड़ों की कटाई, प्रदूषण, प्लास्टिक का उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन के कारण पृथ्वी के लिए खतरा बन चुके हैं। ग्लोबल फॉरेस्ट लॉस की रिपोर्ट के अनुसार हर साल लगभग 1 करोड़ हेक्टेयर जंगल नष्ट हो जाते हैं। यदि हम आज भी इस बात को नहीं समझे तो भविष्य में हमारा जीवन संकट में पड़ सकता है। पृथ्वी को बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी सुरक्षित जीवन जी सकें।

पृथ्वी बचाओ पर निबंध 250 शब्दों में

पृथ्वी बचाओ पर निबंध (Essay on Save Earth in Hindi) 250 शब्दों में इस प्रकार है: 

पृथ्वी को सुरक्षित रखना और बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पृथ्वी के अलावा मानव के रहने का ठिकाना नहीं है। वर्तमान समय में हो रहे प्रदूषण मानव की कटाई जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी अत्यधिक संकट में आ चुकी है और इसका संतुलन लगातार बिगड़ जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन (IPCC रिपोर्ट 2023) के अनुसार औद्योगिक क्रांति से अब तक पृथ्वी का तापमान 1.1°C बढ़ चुका है। यही समय है जब हमें इसे बचाने के लिए बड़े कदम उठाने होंगे यदि हम ऐसा नहीं करेंगे तो भविष्य में मानव जीवन का यहां रह पाना संभव नहीं होगा। 

वर्तमान में मानव को यह समझना होगा कि हमें पृथ्वी को बचाने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाने ही चाहिए। आप और मैं मिलकर, छोटी सी शुरुआत करके भी पृथ्वी को बचाने और इसके पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए योगदान दे सकते हैं। पृथ्वी को बचाने के लिए पानी को बचाना भी आवश्यक है क्योंकि पानी के बिना जीवन संभव ही नहीं है। पानी को बचाने के लिए हमें हमारे आसपास की नदियों और तालाबों को स्वच्छ रखना चाहिए और जितना हो सके उतना कम पानी का उपयोग करना चाहिए। 

प्लास्टिक का कम उपयोग करना भी पृथ्वी को बचाने का एक बड़ा कदम है। पृथ्वी को बचाने के लिए हमें रीसाइकलिंग को भी बढ़ावा देना होगा। बिजली बचाने और सौर ऊर्जा जैसी हरित ऊर्जा का उपयोग भी अच्छा और प्रभावी उपाय है। सरकार के द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘जल जीवन मिशन’ जैसी पर्यावरण सुरक्षा में मदद वाली योजनाएं चलाई गई है। हम सभी मिलकर धरती को सुरक्षित और सुंदर बना सकते हैं।

पृथ्वी बचाओ पर निबंध 500 शब्दों में

पृथ्वी बचाओ पर निबंध (Essay on Save Earth in Hindi) 500 शब्दों में इस प्रकार है: 

प्रस्तावना

‘पृथ्वी है तो हम हैं, इसका संरक्षण हमारा धर्म है।’ पूरे सौरमंडल में पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है जो मानव जीवन को बनाए रखता है। पृथ्वी के अलावा किसी भी ग्रह पर जीवन संभव नहीं है। पृथ्वी हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। पृथ्वी को बचाना हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। पृथ्वी को बचाने के लिए सामुदायिक और वैश्विक स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। हमें भी इस ओर ध्यान देकर पृथ्वी को बचाने का प्रयास करना चाहिए।

पृथ्वी का महत्व और इसकी विशेषताएं 

पृथ्वी मानव के जीवन का आधार है। पृथ्वी हमारे सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन संभव है। पृथ्वी पर हमें वह सब कुछ मिलता है जो जीवन के लिए आवश्यक है। यह हमें जल, हवा, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश, भोजन, खनिज, और जैव विविधता, सबकुछ प्रदान करती है। पृथ्वी मानव के साथ करोड़ों जीव-जंतुओं और पौधों का भी घर है।  

इसका लगभग 71% भाग जल से ढका है, जिसमें महासागर, नदियाँ, झीलें आदि शामिल हैं। हमारी पृथ्वी का वायुमंडल ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसों से बना है जो जीवन के लिए आवश्यक हैं। पृथ्वी की स्थिति और वायुमंडल का संरक्षण इसे न बहुत गर्म बनाता है और न बहुत ठंडा। इसका का चुंबकीय क्षेत्र हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। पृथ्वी खनिज, मिट्टी, जंगल, जल और जीव-जंतु जैसी संपदाओं से भरपूर है। 

पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाले कारण 

प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पृथ्वी के लिए सबसे बड़े खतरे बन चुके हैं। यही वे कारण हैं जिनकी वजह से पृथ्वी को नुकसान होता जा रहा है। हमारी हवा, पानी और मिट्टी का लगातार प्रदूषित होना धरती की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। 

नीति आयोग के अनुसार भारत के 21 प्रमुख शहरों में 2025 तक भूजल समाप्त होने का खतरा है और भारत की 40% आबादी को आज भी पर्याप्त साफ पानी नहीं मिल पाता है। ग्लोबल वार्मिंग और मौसम के असामान्य बदलाव पृथ्वी के प्राकृतिक चक्र को लगातार बिगाड़ रहे हैं।

प्लास्टिक का अनियंत्रित उपयोग जमीन और जल स्रोतों को बर्बाद कर रहा है। UNEP रिपोर्ट 2022 के अनुसार  हर साल दुनिया में 30 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है। इसमें से 90% से अधिक प्लास्टिक नष्ट नहीं होता और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है। 

पृथ्वी को बचाने के लिए सामुदायिक, सरकारी और वैश्विक प्रयास

पृथ्वी को बचाने के लिए सामुदायिक, सरकारी और वैश्विक स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। सामुदायिक प्रयासों की बात की जाए तो सामुदाय गाँवों, स्कूलों और शहरों में लोग पेड़ लगाने के अभियान चला रहे हैं। वैश्विक स्तर पर पेरिस समझौता, संयुक्त राष्ट्र की SDGs, COP सम्मेलन, वैश्विक NGOs की भागीदारी और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।सरकार ने प्लास्टिक बैन, वाहनों से प्रदूषण नियंत्रण, और अपशिष्ट प्रबंधन नियम लागू करना, राष्ट्रीय हरित मिशन, स्वच्छ भारत अभियान और जल शक्ति अभियान जैसे कदम उठाए हैं। 

उपसंहार

वर्तमान में पृथ्वी को बचाना सिर्फ़ एक विकल्प नहीं बल्कि एक ज़रूरत है। अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो हम खुद की रक्षा करेंगे। आइए हम अपने भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने ग्रह को बचाने के लिए मिलकर काम करें।

पृथ्वी बचाओ पर 10 लाइन में निबंध

पृथ्वी बचाओ पर 10 लाइन में निबंध (Essay on Save Environment in Hindi) इस प्रकार है: 

  1. पृथ्वी हमारा एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन संभव है।
  2. पेड़ों की कटाई, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग धरती को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
  3. हमें पेड़ लगाने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए।
  4. प्लास्टिक का कम उपयोग करके हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।
  5. जल, वायु और भूमि को स्वच्छ रखना हमारी ज़िम्मेदारी है।
  6. पृथ्वी को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
  7. पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण को अपनाना चाहिए।
  8. नवीकरणीय ऊर्जा जैसे सौर और पवन ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना चाहिए।
  9. स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण शिक्षा देना ज़रूरी है।
  10. अगर आज हमने पृथ्वी की रक्षा नहीं की, तो भविष्य अंधकारमय होगा।

पृथ्वी बचाओ पर निबंध कैसे लिखें?

पृथ्वी बचाओ पर निबंध (Essay on Save Environment in Hindi) इस प्रकार लिख सकते हैं:

  • सबसे पहले पृथ्वी बचाओ का मुख्य उद्देश्य समझें, जैसे प्रदूषण से बचाव, पेड़ लगाना, जलवायु परिवर्तन आदि।
  • निबंध की शुरुआत एक आकर्षक पंक्ति से करें, जैसे पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, जिसे बचाना हम सबका कर्तव्य है।
  • मुख्य मुद्दों की पहचान करें, जैसे प्रदूषण, वनों की कटाई, ग्लोबल वार्मिंग, प्लास्टिक संकट आदि को सरल भाषा में समझाएं।
  • पृथ्वी को बचाने के लिए समाधान भी बताएं: सिर्फ समस्याओं पर बात न करें, बल्कि उनके समाधान भी सुझाएं जैसे, वृक्षारोपण, पुनर्चक्रण, स्वच्छ ऊर्जा आदि।
  • यह भी लिखें कि हर स्तर पर प्रयास ज़रूरी हैं जैसे सरकारी योजनाएँ, वैश्विक संधियाँ और व्यक्तिगत जिम्मेदारी।
  • जहाँ संभव हो, वहाँ वास्तविक उदाहरण या आँकड़े दें, जैसे हर साल 15 अरब पेड़ काटे जाते हैं।
  • भाषा जितनी साफ़ और सीधी होगी, निबंध उतना प्रभावशाली होगा।
  • अंत में ऐसा निष्कर्ष दें जो पाठक को सोचने पर मजबूर कर दे, जैसे अगर हम आज नहीं जागे, तो कल बहुत देर हो जाएगी।

FAQs 

पृथ्वी को बचाने के लिए क्या करना चाहिए?

पृथ्वी को बचाने के लिए, हमें संधारणीय प्रथाओं को अपनाना चाहिए और पर्यावरण पर अपने नकारात्मक प्रभाव को कम करना चाहिए। पानी का संरक्षण, अपशिष्ट को कम करना, पेड़ लगाना और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करना जैसे सरल कार्य महत्वपूर्ण अंतर ला सकते हैं।

पृथ्वी को बचाने से आप क्या समझते हैं?

पृथ्वी को बचाने से हमारा तात्पर्य है, पर्यावरण की रक्षा करना, पेड़ों को काटने से रोकना, प्रदूषण को कम करना, जलवायु परिवर्तन से लड़ना और प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग करना, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ सुरक्षित जीवन जी सकें।

पृथ्वी को कैसे बचाया जाए?

पृथ्वी को बचाने के लिए जल संरक्षण करें और महासागरों को नुकसान पहुंचाने वाले अपशिष्ट को कम करने के लिए कम पानी का उपयोग करें। टिकाऊपन चुनें, जिम्मेदारी से प्राप्त समुद्री भोजन चुनें। समझदारी से खरीदारी करें, प्लास्टिक से बचें और अपना शॉपिंग बैग स्वयं लेकर आएं जैसे छोटे छोटे उपाय भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 

पृथ्वी को बचाना क्यों जरूरी है?

पृथ्वी को बचाना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि हमारा ग्रह हमारा घर है, जो हमें जीवन के लिए ज़रूरी संसाधन और पर्यावरण प्रदान करता है। पृथ्वी की रक्षा करके, हम वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की भलाई सुनिश्चित करते हैं। पृथ्वी को बचाने से जैव विविधता सुरक्षित रहती है, पारिस्थितिकी तंत्र बना रहता है और जलवायु परिवर्तन कम होता है।

पृथ्वी को बचाने के लिए बच्चे क्या कर सकते हैं?

आप अपने द्वारा उत्पादित कचरे की मात्रा को कम करके पर्यावरण की मदद करने में एक बड़ा अंतर ला सकते हैं: यदि आप अपना दोपहर का भोजन स्कूल ले जाते हैं, तो उसे कचरा मुक्त बनाएं। अपने सैंडविच और पेय को पुन: उपयोग किए जा सकने वाले कंटेनर में ले जाएं। फेंकने योग्य कंटेनरों का उपयोग करने से बचें। आप जो सामान खरीदते हैं, उसके पैकेज के प्रकार पर ध्यान दें।

पृथ्वी को बचाने का क्या अर्थ है?

पृथ्वी को बचाने का अर्थ है प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से धरती की रक्षा करना और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना।

पृथ्वी को बचाने में सरकार क्या कर रही है?

पृथ्वी को बचाने के लिए सरकार वृक्षारोपण योजनाएँ, स्वच्छ भारत मिशन, प्लास्टिक प्रतिबंध, और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी योजनाएँ चला रही है।

संबंधित ब्लाॅग्स

प्रकृति पर निबंधजीएसटी पर निबंध
प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंधबाल दिवस पर निबंध
संयुक्त परिवार पर निबंधजल संरक्षण पर निबंध
गरीबी पर निबंधपिकनिक पर निबंध
समय के सदुपयोग पर निबंधस्वामी विवेकानंद पर निबंध
मेरे जीवन के लक्ष्य पर निबंधपेड़ों के महत्व पर निबंध
बंकिम चंद्र चटर्जी पर निबंधरानी दुर्गावती पर निबंध
अच्छी आदतों पर निबंधदुर्गा पूजा पर निबंध
विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंधव्यायाम पर निबंध
राष्ट्रीय एकता पर निबंधबरसात के दिन पर निबंध
आपदा प्रबंधन पर निबंधमेरे भाई पर निबंध
‘स्वयं’ पर निबंधयोग पर निबंध
कबीर दास पर निबंधलाल किला पर निबंध
उत्तर प्रदेश पर निबंधक़ुतुब मीनार पर निबंध
भारतीय संस्कृति पर निबंधसुभाष चंद्र बोस पर निबंध
जलवायु परिवर्तन पर निबंधहरित ऊर्जा पर निबंध

उम्मीद है, इस ब्लॉग में दिए गए जानिए पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ पर निबंध (Essay on Save Environment in Hindi) के सैंपल आपको पसंद आए होंगे। इसी तरह के अन्य निबंध से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*