Essay on My Favourite Festival in Hindi: भारत विविधताओं का देश है, जहां हर धर्म, संस्कृति और परंपरा को समान आदर के साथ मनाया जाता है। यहां हर महीने कोई न कोई पर्व या त्योहार आता है जो समाज में उत्साह, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। बता दें कि ये हमारे जीवन में खुशियाँ, रंग और अपनापन भर देते हैं, भागदौड़ भरी ज़िंदगी में ये वो पल होते हैं जब हम अपनों के साथ मिलकर ट्रेडिशन और खुशियाँ मनाते हैं। देखा जाए तो हर किसी का कोई न कोई पसंदीदा त्योहार होता है, जो उसके दिल के सबसे करीब होता है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप अपने प्रिय त्योहार पर निबंध (Essay on My Favourite Festival in Hindi) के कुछ शानदार सैंपल दिए गए हैं, जिन्हें पढ़ने के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना पड़ेगा।
This Blog Includes:
मेरा प्रिय त्योहार रक्षा बंधन पर निबंध 100 शब्दों में
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार है (Essay on My Favourite Festival in Hindi)। रक्षा बंधन भारत में मनाया जाने वाला एक हिन्दू त्यौहार है। यह भाई-बहन के प्यार और भरोसे का प्रतीक है। इसे श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बाँधती हैं और उनकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। भाई भी बहन की रक्षा करने का वादा करते हैं। एक कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण की उंगली कटने पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा बाँधा था। इसके बदले श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लाज बचाई थी। यह त्योहार प्यार, सुरक्षा और एकता की भावना को मजबूत करता है।
मेरा प्रिय त्योहार होली पर निबंध 200 शब्दों में
Holi: होली मेरा प्रिय त्योहार है (Essay on My Favourite Festival in Hindi), जो रंगों, खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है। यह हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत है।
इस त्योहार के पीछे एक प्रसिद्ध कहानी है। राक्षस राजा हिरण्यकश्यप अपने भक्त पुत्र प्रह्लाद से नाराज़ था क्योंकि वह भगवान विष्णु की पूजा करता था। उसने अपनी बहन होलिका, जिसे आग में न जलने का वरदान था, को प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठने को कहा। लेकिन आग में होलिका जल गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहा। इससे यह सिख मिलती है कि सच्चाई और भक्ति की हमेशा जीत होती है।
होली सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और प्रेम का भी उत्सव है। इस दिन लोग एक-दूसरे को तरह-तरह के रंग लगाकर पुराने गिले-शिकवे भूल जाते हैं। बच्चे पिचकारी से खेलते हैं और घरों में पकवान बनाते हैं, गुजिया बनती हैं। यह त्योहार वसंत ऋतु के स्वागत का भी प्रतीक है, जब प्रकृति में नया रंग और जीवन आता है। होली सबको जोड़ने वाला त्योहार है जो समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ाता है।
मेरा प्रिय त्योहार नवरात्रि पर निबंध 500 शब्दों में
प्रस्तावना
Navratri: हमारे देश में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। हर त्योहार का अपना एक विशेष महत्व होता है, लेकिन मेरा सबसे प्रिय त्योहार नवरात्रि है। यह नौ दिनों तक चलने वाला एक पावन पर्व है, जिसमें माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह त्योहार भक्ति, शक्ति और उल्लास का प्रतीक है।
नवरात्रि क्यों मनाई जाती है?
नवरात्रि के पीछे एक पौराणिक कथा है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार महिषासुर नामक राक्षस ने तीनों लोकों में अत्याचार फैलाना शुरू कर दिया। तब सभी देवताओं ने अपनी शक्ति मिलाकर माँ दुर्गा को उत्पन्न किया। माँ दुर्गा ने लगातार नौ दिनों तक युद्ध करके अंत में महिषासुर का वध किया। इस तरह यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बन गया। माँ दुर्गा के नौ रूप होते हैं – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री – जिनकी अलग-अलग दिनों में पूजा की जाती है।
नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आत्मिक भी है। यह त्योहार हमें धैर्य, नम्रता, शक्ति और सेवा जैसे अच्छे गुण अपनाने की प्रेरणा देता है। नवरात्रि के दिनों में लोग उपवास रखते हैं, सादा और सात्विक जीवन जीते हैं, और माँ की भक्ति में लीन रहते हैं। इस दौरान वातावरण में एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है।
नवरात्रि कैसे मनाई जाती है?
भारत के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्रि को अलग तरीकों से मनाया जाता है।
- उत्तर भारत में लोग घरों में कलश स्थापना करते हैं और दुर्गा पाठ करते हैं। अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन होता है।
- गुजरात में रात को गरबा और डांडिया रास खेला जाता है। लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर माँ की आराधना करते हैं।
- पश्चिम बंगाल में इसे दुर्गा पूजा के रूप में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बड़ी-बड़ी मूर्तियाँ और पंडाल सजते हैं।
- दक्षिण भारत में लोग घरों में गुड़ियों का प्रदर्शन करते हैं, जिसे “गोलू” कहा जाता है।
मेरा अनुभव
नवरात्रि मुझे इसलिए भी पसंद है क्योंकि इस दौरान घर का माहौल बहुत पावन और आनंददायक हो जाता है। माँ के भजन, पूजा, दीपों की रौशनी और गरबा की धुनें मन को बहुत अच्छा महसूस कराती हैं। बचपन में मैं दादी के साथ मंदिर जाया करता था और गरबा खेलने का खूब आनंद लेता था। माँ के बनाए व्रत के पकवान मुझे बहुत पसंद हैं, मेरी बहन कंजक और में लंगूर बनके कन्या भोज खाने जाया करते वहाँ हमें प्रसाद का खाना और रुपये मिलते तथा कन्यायों को सजावट की चीज़ें भी दी जाती हैं। हमारी पूजा कर हमें घर भेज दिया जाता और हम दोनों भाई-बहन खूब मज़े करते और किसी और के घर से बुलावा आने का इंतज़ार करते।
उपसंहार
नवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक भाव है जो हमें शक्ति, भक्ति और एकता का अनुभव कराता है। यह हमें सिखाता है कि अगर मन में विश्वास और साहस हो, तो कोई भी बुराई बड़ी नहीं होती। यही कारण है कि नवरात्रि मेरा सबसे प्रिय त्योहार (Essay on My Favourite Festival in Hindi) है।
मेरे प्रिय त्योहार पर 10 लाइनें
मेरे प्रिय त्योहार पर हमने, उदाहरण के तौर पर दिवाली पर दस लाइन दी हैं:
- मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार दीपावली है।
- यह रौशनी और खुशियों का त्योहार है, जो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को आता है।
- दीपावली मनाने के पीछे भगवान राम के अयोध्या लौटने की कथा है।
- यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अँधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
- इस दिन हम अपने घर को दीयों और लाइटों से सजाते हैं।
- पूरा परिवार एक साथ मिलकर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करता है।
- हम सब नए कपड़े पहनते हैं और ढेर सारी मिठाइयाँ और स्वादिष्ट पकवान खाते हैं।
- दीपावली पर लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं और शुभकामनाएँ भी देते हैं।
- मुझे इस त्योहार का उत्साह भरा माहौल और चारों तरफ की जगमगाहट बहुत पसंद है।
- दीपावली परिवार को जोड़ने वाला और सकारात्मक ऊर्जा भरने वाला त्योहार है।
मेरा प्रिय त्योहार पर निबंध कैसे लिखें?
मेरे प्रिय त्यौहार पर छात्र निबंध कुछ ऐसे लिख सकते हैं:
- प्रस्तावना में सबसे पहले बताएं कि त्योहार क्या होते हैं और वे हमें क्यों पसंद आते हैं।
- फिर अपने पसंदीदा त्योहार का नाम लिखें और बताएं कि आपको यह क्यों इतना अच्छा लगता है।
- बताएं कि इस त्योहार को मनाने के पीछे कोई खास कहानी क्या है।
- फिर लिखें, इस त्योहार का क्या महत्व है?
- फिर लिखें, यह त्योहार कैसे मनाते हैं?
- आपने अनुभव लिखें, इस त्योहार से जुड़ी अपनी कोई बचपन की याद या कोई मजेदार बात बताएं।
- फिर निष्कर्ष में अपनी पूरी बात को छोटे में फिर से दोहराएं।
FAQs
जीवन में त्योहार हमें खुशी देते हैं, सबको एक साथ जोड़ते हैं और हमारी पुरानी परंपराओं से हमारा रिश्ता बनाए रखते हैं।
त्योहार मनाना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि वे हमें खुशी देते हैं, एकता बढ़ाते हैं और हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं।
भारतीय त्यौहारों की विशेषताएं मुख्य रूप से सामाजिक-धार्मिक, सांस्कृतिक और एकता की भावना से जुड़ी होती हैं।
त्योहार हमें प्रेम के साथ-साथ त्याग की भावना भी सिखाते हैं।
त्योहार हमें सामाजिक संबंधों को मजबूत करने, परिवार के साथ समय बिताने, साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को याद करने की प्रेरणा देता है।
कोई त्योहार हमारा पसंदीदा तब बनता है जब वह हमें खुशी, संतोष और अपनेपन का अहसास कराता है। यह सिर्फ एक छुट्टी नहीं होती, बल्कि कुछ ऐसी खास बातें होती हैं जो उसे हमारे दिल के करीब ले आती हैं।
नवरात्रि माँ दुर्गा द्वारा राक्षस महिषासुर के वध की खुशी में मनाई जाती है। यह शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का नौ दिवसीय पर्व है।
रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट प्यार और भरोसे का प्रतीक है, जहाँ बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
त्योहार हमें प्रेम, त्याग, एकता, धैर्य और अपनी संस्कृति व मूल्यों का सम्मान करना सिखाते हैं। वे हमें सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
संबंधित आर्टिकल्स
- Essay on Onam in Hindi: छात्रों के लिए ओणम त्योहार पर निबंध
- Essay on Blind Person in Hindi: संघर्ष, आत्मबल और प्रेरणा का संदेश देता नेत्रहीन व्यक्ति पर निबंध
- Essay on Eyes in Hindi: आँखों पर निबंध
- Essay on Stephen Hawking in Hindi: विज्ञान की दुनिया के चमकते सितारों में से एक ‘स्टीफन हॉकिंग’ पर निबंध
- Essay on Albert Einstein in Hindi: विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन पर सरल और प्रभावशाली निबंध
- Essay on Chandrayaan 1 in Hindi: चाँद पर भारत की पहली विजय की गाथा गाता, चन्द्रयान-1 पर निबंध
- Essay on Sun in Hindi: छात्रों के लिए सूर्य पर निबंध
- Essay on Dance in Hindi: ताल, लय और भाव के संगम नृत्य पर निबंध
- Essay on Vinoba Bhave in Hindi: भारतीय समाज सुधारक विनोबा भावे पर सरल और प्रभावशाली निबंध
- Essay on Azadi ka Amrit Mahotsav in Hindi: आजादी के अमृत महोत्सव पर निबंध
- Essay on Chess in Hindi: स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए शतरंज पर निबंध
- Essay on Nelson Mandela in Hindi: आज़ादी, न्याय और समानता की मिसाल नेल्सन मंडेला पर निबंध
आशा है कि आपको मेरे प्रिय त्यौहार पर निबंध (Essay on My Favourite Festival in Hindi) का ये लेख पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य निबंध लेखन पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।