यूरोप में बेस्ट स्टूडेंट शहर कौन से है?

1 minute read

अगर आप यूरोप में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, आदि जैसे मशहूर देशों का नाम आता होगा। लेकिन यूरोप में ऐसे कई अन्य शहर हैं जो पढ़ाई में मामले में पहले स्थान पर हैं। चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि यूरोप में best student cities कौन-सी हैं और किस यूनिवर्सिटी में पढ़कर आप अपना करियर बेहतर बना सकते हैं।

Check Out: List of European Universities with NO Application Fees

यूरोप में बेस्ट स्टूडेंट शहरों से ही क्यों पढ़ें?

लाखों छात्र विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए यूरोप जाते हैं। इसका कोई मुख्य कारण तो ज़रूर होगा, तो चलिए यह भी जान लेते हैं कि यूरोप में best student cities से क्यों पढ़ें-

  • वर्ल्ड क्लास टीचिंग– क्यूएस विश्व रैंकिंग 2022 के अनुसार वर्तमान में दुनिया के सबसे बेहतरीन शैक्षिक संस्था यूरोप में ही हैं। वहीं लंदन भी इस मामले में अव्वल है। 
  • कम ट्यूशन फीस– पढ़ाई के मामले में विश्व के बेहतरीन स्थान जैसे कि संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, आदि के मुकाबले यूरोप में शिक्षा की लागत कम है।
  • करियर विकल्प– यूरोप में आज ऐसी हज़ारों यूनिवर्सिटीज स्थित हैं जो कि कला से लेकर रिसर्च तक के क्षेत्र में विश्व स्तरीय पहचान बनाये हुए हैं। इसी कारण यूरोप में बेरोजगार अनुपात (रेश्यो) ना के बराबर है। 
  • अंग्रेजी शिक्षा– इंग्लिश में पढ़ाई के प्रचलन ने कई नए विकल्पों को जन्म दे दिया है जिसके चलते शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा प्रदान करने की होड़ लगी रहती है।

Check Out: Best Student Cities in Europe in 2022

यूरोप में क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट शहर 2022

2022 के हिसाब से यूरोप में क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट शहर के लिए टेबल दी गई है-

शहरयूरोप में क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2022
लंदन, यूके1
म्यूनिख, जर्मनी2
बर्लिन, जर्मनी5
ज़्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड7
पेरिस, फ्रांस=9
एडिनबर्ग, यूके12
वियना, ऑस्ट्रिया14
एम्स्टर्डम, नीदरलैंड21
स्टॉकहोम स्वीडन23
मास्को, रूस=25

यूरोप में बेस्ट स्टूडेंट शहर कौन से हैं? 

यदि आप अपनी उच्च शिक्षा यूरोप से करना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि क्यूएस रैंकिंग के मुताबिक विश्व की प्रमुख 120 यूनिवर्सिटीज में से 40 लगभग यूरोप में स्थित है। यूरोप में best student cities के नाम नीचे दिए गए हैं-

  • लंदन
  • बर्लिन
  • पेरिस
  • लिस्बन
  • एम्स्टर्डम
  • मिलन
  • प्राहा
  • डबलिन
  • बार्सिलोना
  • मैड्रिड

लंदन

यूनाइटेड किंगडम प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज का घर है, जिनमें से कई टॉप 10 में शामिल हैं। वहीं यूके की राजधानी लंदन में पढ़ाई करना अन्य बाकी यूरोप के देशों की तुलना में उच्च स्तरीय है। एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल 4 लाख से भी अधिक विदेशी छात्र लंदन में पढ़ाई करने जाते हैं।

शिक्षा व्यवस्था

अगर आप लंदन से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके पास तीन विकल्प हैं- बैचलर्स, मास्टर्स और डॉक्टरेट (पीएचडी) डिग्री। बैचलर्स डिग्री तीन से चार साल का कोर्स होता है, मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई एक से दो साल की होती है और पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने में 5 वर्ष का समय लगता है। पढ़ाई की फील्ड में यह दुनिया का सर्वप्रथम स्थान है। आपकी फीस £10,000-30,000 (INR 10-30 लाख) प्रति वर्ष के बीच हो सकता है।

टॉप कोर्सेज

  • MBA
  • Civil Engineering
  • Law
  • Medicine

अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

रहने की लागत

खर्चों के प्रकारखर्चे (GBP)
एकोमोडेशन170 (INR 17,000)/सप्ताह
यात्रा90 (INR 9,000)/महीना
भोजन50-300 (INR 5,000-30,000)/महीना
पर्सनल खर्चेलाइफस्टाइल पर निर्भर करते हैं।
अन्य खर्चेलाइफस्टाइल पर निर्भर करते हैं।

विभिन्न देशों में अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार  रहन-सहन के खर्चों का अधिक विस्तृत विवरण जानने के लिए Cost of Living Calculator  का उपयोग करें।

मैड्रिड, स्पेन

स्पेन में पढ़ाई करना छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं रहने की कम लागत के साथ मैड्रिड 10 से अधिक यूनिवर्सिटीज का घर है। इसके अलावा मेड्रिड में पढ़ाई करने से आपको दुनिया की दूसरी सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा में महारत हासिल करने का अवसर भी मिलेगा, जिससे आपको नौकरी मिलने में आसानी रहेगी।

शिक्षा व्यवस्था

यदि आप मैड्रिड की किसी टॉप यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उस इंस्टिट्यूट का आवेदन फॉर्म भरें और प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करें।

टॉप कोर्सेज

  • PhD
  • MBA

अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

छात्र वीजा

वीजा के लिए आपको नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना आवश्यक है- यूरोप में best student cities में जानते हैं इन महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

  • पासपोर्ट
  • चिकित्सा बीमा
  • वीजा के समाप्ति अवधि तक वित्तीय संसाधन और आवास होना अनिवार्य है।

रहने की लागत

खर्चों के प्रकारखर्चे (EURO)
भाड़ा (रेंट)1,000 (INR 87,000)/महीना
बिल्स140 (INR 12,180)/महीना
भोजन100 (INR 8,700)/महीना

विभिन्न देशों में अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार  रहन-सहन के खर्चों का अधिक विस्तृत विवरण जानने के लिए Cost of Living Calculator  का उपयोग करें।

बर्लिन, जर्मनी

शिक्षा क्षेत्र के लिए बर्लिन दुनिया के सबसे बेहतरीन शहर में से एक है और साथ ही यहाँ पढ़ाई करने का यह फायदा है कि विदेशी छात्रों के लिए ट्यूशन फीस माफ है। प्रथम श्रेणी की शिक्षा प्राप्त करने के अलावा, जर्मनी में रहना, देश के आकर्षक इतिहास के बारे में जानने और आकर्षक शहरों और ग्रामीण इलाकों को जानना आपके लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा।

शिक्षा व्यवस्था

बर्लिन में ज्यादातर यूनिवर्सिटी स्वतंत्र, सरकार द्वारा वित्त पोषित हैं जो सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए खुली हैं। जर्मनी बोलोग्ना पद्धति का अनुसरण करता है, जिसका अर्थ है कि उच्च शिक्षा- बैचलर्स (ग्रेजुएशन), मास्टर्स और पीएचडी। यहाँ प्रति वर्ष ग्रेजुएशन की लागत लगभग £20,000 (INR 20 लाख) और पोस्टग्रेजुएशन के लिए £30,000 (INR 30 लाख) तक हो सकती है।

टॉप कोर्सेज

  • PhD
  • MBA

अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

छात्र वीजा

जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए, सभी विदेशी छात्रों को वीजा की आवश्यकता होती है। यदि आपको अभी तक किसी जर्मन विश्वविद्यालय के कोर्स में स्वीकार नहीं किया गया है, तो आपको एक आवेदक वीजा की आवश्यकता होगी।

  • यदि आपका एडमिशन किसी यूनिवर्सिटी में कन्फर्म हो गया है,तो आपको एक छात्र वीजा की आवश्यकता होगी।
  • पिछले अनुभव के प्रमाण पत्र, वित्तीय संसाधन का सबूत, और अंग्रेजी भाषा का सबूत, आमतौर पर आपके एडमिशन के लिए आवश्यक होते हैं।

रहने की लागत

खर्चों के प्रकारखर्चे (EURO)
अपार्टमेंट300-700 (INR 26,100-60,900)
ट्यूशन फीस250-300 (21,750-26,100)/सेमेस्टर
भोजन200-300 (INR 17,400-26,100)

विभिन्न देशों में अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार  रहन-सहन के खर्चों का अधिक विस्तृत विवरण जानने के लिए Cost of Living Calculator  का उपयोग करें।

पेरिस, फ्रांस

आमतौर पर देखा जाए तो पेरिस लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है और इसका मुख्य कारण है यहाँ की विविधता और अनोखा फैशन। यहां 40 से भी ज्यादा यूनिवर्सिटी होने के कारण यहाँ हमेशा पढ़ने वाले छात्रों की संख्या साल दर साल बढ़ती रहती है।

शिक्षा व्यवस्था

यहाँ के सरकारी यूनिवर्सिटी की फीस सिर्फ 200 EURO/सालाना (INR 17,400) होती है और वहीं एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट की फीस 20,000 EURO/सालाना (INR 17,40 लाख) तक होती है।

टॉप कोर्सेज

  • History
  • Law
  • Fashion Studies
  • MBA

अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

छात्र वीजा

अंतरराष्ट्रीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा की जरुरत होती है। वीजा आपके पढ़ाई के टर्म पर निर्भर करता है, जैसे- शॉर्ट टर्म वीजा, लॉन्ग टर्म वीजा या फिर अस्थायी (टेम्पररी) वीजा। वीजा के लिए वित्तीय सहायता के साथ साथ जीवन बीमा कॉन्ट्रैक्ट और स्थायी निवास का सर्टिफिकेट जमा कराना अनिवार्य है।

रहने की लागत

खर्चों के प्रकारखर्चे (EURO)
भाड़ा (रेंट)500-800 (INR 43,500-69,600)
ट्रांसपोर्टेशन500/सालाना (INR 43,500)
अन्य खर्चे100 (INR 8,700)

विभिन्न देशों में अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार  रहन-सहन के खर्चों का अधिक विस्तृत विवरण जानने के लिए Cost of Living Calculator  का उपयोग करें।

FAQs

यूरोप के बेस्ट देशों के नाम क्या हैं?

1. यूनाइटेड किंगडम
2. जर्मनी
3. डेनमार्क
4. स्वीडन
5. फ्रांस

यूरोप में कितने देश आते हैं?

यूरोप में 44 देश हैं।

यूरोप में पढ़ने के लिए बेस्ट शहर?

1. लंदन
2. मैड्रिड, स्पेन
3. बर्लिन, जर्मनी
4. पेरिस, फ्रांस

उम्मीद है इस ब्लॉग ने आपको यूरोप में best student cities के बारे में पूर्ण जानकरी प्रदान की है। यदि आप भी यूरोप में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही 1800572000 पर कॉल करें और हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ फ्री सेशन बुक कीजिए और बेहतरीन गाइडेंस पाइए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*