अमेरिका में अपनी हायर एजुकेशन प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले उन सभी छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन एक आदर्श स्थान है, जो एक लीडिंग यूनिवर्सिटी की तलाश कर रहे हैं। लगभग हर क्षेत्र में इंटरनेशनल लेवल एजुकेशन प्रदान करके अपनी पहचान बनाने के साथ, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन आज भी लोकप्रिय परंपराओं का एक ग्रुप है। इस यूनिवर्सिटी ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में टॉप 50 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में स्थान पाया है। विश्वविद्यालय में पालन की जाने वाली कुछ लोकप्रिय परंपराएं इंटरक्लास कार्निवल, इंगल्स मॉल फाउंटेन, मिशिगन फुटबॉल आदि हैं। क्या आप भी इस अनोखी यूनिवर्सिटी की सारी जानकारी चाहते हैं, तो आइए इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के बारे में।
यूनिवर्सिटी | यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन |
स्थापना | 1817 |
ग्लोबल QS यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 | #33 |
कुल अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी | 7052 |
कैंपस | 3 |
एंडोमेंट्स | $11.9 बिलियन (₹75,829 करोड़) |
फीस | अंडरग्रेजुएट– USD 20,000-60,000 (₹15.24-45.74 लाख) पोस्टग्रेजुएट– USD 20,000-75,000 (₹15.24-57.18 लाख) |
स्वीकृति दर | 22.9% |
वेबसाइट | https://umich.edu/ |
This Blog Includes:
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के बारे में
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन को पढ़ने के लिए क्यों चुनें?
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की लेटेस्ट रैंकिंग्स
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की स्वीकृति दर
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की महत्त्वपूर्ण तिथियां
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में पढ़ने के लिए टॉप कोर्सेज और अवधि
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में फीस स्ट्रक्चर
- अमेरिका में रहने की लागत
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में एडमिशन के लिए योग्यता की आवश्यकता
- आवश्यक टेस्ट स्कोर
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के लिए आवदेन प्रक्रिया क्या होती है?
- आवश्यक दस्तावेज़
- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में स्कॉलरशिप योजनाएं
- प्लेसमेंट्स
- टॉप रिक्रूटर्स
- उल्लेखनीय पूर्व छात्र
- FAQs
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के बारे में
1817 में स्थापित, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन अमेरिका में एक प्रमुख पब्लिक रिसर्च रिसर्च है, जो एन आर्बर में स्थित है। मिशिगन, 139 से अधिक देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी 50 राज्यों से आने वाले 46,000 से अधिक छात्रों का घर है। एन आर्बर कैंपस 3207 एकड़ में फैला हुआ है। फ्लिंट और डियरबॉर्न में दो क्षेत्रीय कैंपस (regional campus) भी हैं। मिशिगन की औसत फ्रेशर रिटेंशन रेट 97 प्रतिशत है, जो छात्र संतुष्टि का एक इंडिकेटर भी है।
यहां 1400 से अधिक छात्र क्लब, समाज और सामुदायिक सेवा संगठन हैं। यूनिवर्सिटी की एक समृद्ध एथलेटिक विरासत है। मिशिगन की एथलेटिक टीमें NCA डिवीजन में कॉम्पिटिशन में भाग लेती हैं जो सामूहिक रूप से वूल्वरिन के रूप में जानी जाती हैं। इसके अलावा, 250 से अधिक मिशिगन एथलीटों या कोचों ने ओलंपिक खेलों में भाग लिया है और 150 से अधिक पदक जीते हैं। यह न केवल शिक्षा और रिसर्च में बल्कि खेल और अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट है।
यह Optics, Wireless Integrated Microsystems, Reconfigurable manufacturing systems और Social Science में अंतःविषय अनुसंधान (interdisciplinary research) में प्रमुख रिसर्च सेंटर्स का घर है। मिशिगन को ‘R1: Doctoral Universities’ में वर्गीकृत किया गया है, जिसका अर्थ है कि विश्वविद्यालय ‘ very high research activity’ की केटेगरी में आता है।’
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन अपनी रिसर्च एक्टिविटीज के लिए सालाना $1 बिलियन से अधिक खर्च करता है, जो किसी भी अमेरिकी विश्वविद्यालय के सबसे बड़े रिसर्च बजट में से एक है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन को पढ़ने के लिए क्यों चुनें?
अपनी शिक्षा के लिए किंग्स को चुने जाने के कुछ कारण नीचे दिए गए हैं–
- प्रतिष्ठा: यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन काफ़ी लोकप्रिय और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है। उम्दा प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी, हर साल विभिन्न यूनिवर्सिटी रैंकिंग की सूचियों में अपना उच्च स्थान हासिल करती है। QS यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में मिशिगन ने #33 रैंक प्राप्त की है।
- कैंपस औरए कोमोडेशन: यह यूनिवर्सिटी यूजी और पीजी छात्रों को कैंपस में एकोमोडेशन सर्विसेज उपलब्ध कराती है। विश्वविद्यालय में 18 निवास हॉल और अपार्टमेंट हैं और प्रत्येक वर्ष 9500 छात्रों को आवास प्रदान करता है
- प्रोग्राम: विश्वविद्यालय 250 बैचलर, 100 डॉक्टरेट और 200 मास्टर कोर्सेस प्रदान करता है। विश्वविद्यालय द्वारा पेश किया जाने वाले कार्यक्रमों में Social Sciences, Humanities और STEM क्षेत्रों में डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान करता है। इसके अलावा यह Business, Law, Pharmacy, Social Work, Architecture, Public Health, Dentistry और Medicine में पेशेवर डिग्री भी प्रदान करता है।
- लोन: वित्तीय संकट का सामना कर रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए विश्वविद्यालय का एक अंतरराष्ट्रीय छात्र लोन प्रोग्राम भी प्रदान करता है।
- स्कॉलरशिप्स: विश्वविद्यालय में ऐसी कई स्कॉलरशिप योजनाएं हैं जो छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। इनमें Federal Pell Grant, TEACH Grant, Michigan Indian Tuition Waiver आदि प्रमुख हैं।
क्या आप जानते हैं? मिशिगन की एथलेटिक टीमों ने 12 खेलों में 50 से अधिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की लेटेस्ट रैंकिंग्स
मिशिगन यूनिवर्सिटी की रैंकिंग इस प्रकार हैं–
सोर्स | रैंक |
टाइम्स हायर एजुकेशन, इम्पैक्ट रैंकिंग 2023 | #23 |
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 | #33 |
यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट, टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटी 2023 | #19 |
यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट, टॉप नेशनल यूनिवर्सिटी 2023 | #21 |
एआरडब्ल्यूयू (शंघाई रैंकिंग) 2023 | #26 |
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की स्वीकृति दर
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की स्वीकृति दर PG कोर्सेज में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए 2023-24 के लिए 17.9-20% के बीच है। वहीं अंतरराष्ट्रीय छात्रों के ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए यह स्वीकृति दर 40% है।
UMich अर्थात मिशिगन विश्वविद्यालय को दुनिया में 2024 में QS रैंकिंग में #33 और राज्य में #1 स्थान दिया गया है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की महत्त्वपूर्ण तिथियां
इस विश्वविद्यालय में प्रवेश तीन इंटेक – समर, विंटर और फॉल के माध्यम से होता है। मिशिगन नवीनतम अपडेट के बारे में नीचे बताया गया है:
प्रोग्राम | आवेदन डेडलाइन |
---|---|
MBA | -एप्लिकेशन राउंड 1: 14 सितंबर 2023 -एप्लिकेशन राउंड 2: 11 जनवरी 2024 -एप्लिकेशन राउंड 3: 4 अप्रैल 2024 |
M.S Computer Science and Engineering | फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (15 जनवरी 2024) |
BBA | फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (15 जनवरी 2024) |
BS Computer Engineering | -विंटर इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 अक्टूबर 2023) -फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (15 जनवरी 2024) |
PhD Social Work and Anthropology | फॉल 2024 इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (10 दिसंबर 2023) |
PhD Robotics | एप्लिकेशन डेडलाइन (1 दिसंबर 2023) |
BS Environmental Engineering | एप्लिकेशन डेडलाइन (1 फ़रवरी 2024) |
MA Accounting | एप्लिकेशन डेडलाइन (15 जनवरी 2024) |
MS Robotics | एप्लिकेशन डेडलाइन (15 जनवरी 2024) |
MS Pharmacology | फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (15 मार्च 2024) |
MS Data Science | फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 फ़रवरी 2024) |
आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सक सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में पढ़ने के लिए टॉप कोर्सेज और अवधि
मिशिगन यूनिवर्सिटी के कुछ लोकप्रिय डिग्री कोर्सेस इस प्रकार हैं:
कोर्सेस | अवधि |
Master of Business Administration (MBA) | 12 महीने |
MDes | 2 साल |
Master of Science (MSc) | 12-60 महीने |
Master of Arts (MA) | 1-3 साल |
Master of Engineering (ME) | 12 महीने |
Master of Technology (MTech) | 8 से 30 महीने |
Bachelor of Engineering / Bachelor of Technology (BEng और BTech) | 4-5.5 साल |
Bachelor of Science (BSc) | 4 साल |
Masters in Management (MIM) | 1 – 2 साल |
Master of Architecture (MArch) | 2-3 साल |
Bachelor of Business Administration (BBA) | 4 साल |
अन्य कोर्सेज की लिस्ट
- Master of Management (MMgmt)
- MS Mechanical Engineering
- Master of Law (LLM)
- MS Supply Chain Management
- MA Educational Studies with Elementary Teacher Certification
- BS Aerospace Engineering
- PhD Medicinal Chemistry
- MS Bioinformatics
- Master Health Informatics
- BS Biochemistry
- MS Biochemistry
- MS Health and Health Care Research
- BS Biopsychology, Cognition, and Neuroscience
- MS Molecular and Integrative Physiology
- MS Atmospheric Sciences
- MA Fine Arts
- Bachelor Cognitive Science
- BS Classical Archaeology
- BS Dental Hygiene
- MS Macromolecular Science and Engineering
आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेज और उससे सम्बंधित टॉप यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में फीस स्ट्रक्चर
मिशिगन विश्वविद्यालय में ट्यूशन फीस इस प्रकार है:
प्रोग्राम | औसत वार्षिक शुल्क (USD) |
अंडरग्रेजुएट | 20,000-60,000 (₹15.24-₹45.74 लाख) |
पोस्टग्रेजुएट | 20,000-75,000 (₹15.24-₹57.18 लाख) |
अमेरिका में रहने की लागत
अमेरिका में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम लागत दी गई है-
खर्चों के प्रकार | राशि (USD/सालाना) |
ट्यूशन फीस | 28,000-55,000 (INR 20.65-40.55 लाख) |
एकोमोडेशन और इंटरनेट | 6,000-14,000 (INR 4.42-10.32 लाख) |
बुक्स और स्टेशनरी | 500-800 (INR 36,000-58,000) |
फूड और आउटिंग | 2,500 (INR 1.84 लाख) |
सीजनल कपड़े | 500 (INR 36,000) |
अन्य खर्चे | 1,000 (INR 73,000) |
मेडिकल खर्चे | 400 (INR 29,000) |
रहने का खर्च अपने रहन-सहन के अनुसार जानने के लिए आप Cost of Living Calculator का उपयोग कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में एडमिशन के लिए योग्यता की आवश्यकता
मिशिगन यूनिवर्सिटी ने अपने कोर्सेस के लिए कुछ सामान्य योग्यता आवश्यकताएं हैं जिन्हें प्रत्येक छात्र को कोर्स के लिए पात्र होने के लिए पूरा करना होगा। हालांकि वास्तविक कोर्स की आवश्यकताएं कार्यक्रम के अनुसार भिन्न हो सकती हैं, यहां यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन द्वारा प्रदान किए जाने वाले बैचलर्स और मास्टर्स कोर्सेस के लिए सामान्य योग्यताएं इस प्रकार हैं:
बैचलर डिग्री के लिए योग्यता
- बैचलर डिग्री कोर्स के लिए आवेदक को 12वीं में फर्स्ट केटेगरी (60-80%) अंक प्राप्त होने चाहिए।
- कुछ स्पेसिफिक बैचलर कोर्सेज के लिए आवेदक से SAT या ACT स्कोर की मांग की जाती है।
- यदि ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट अंग्रेजी में नहीं हैं, तो स्टूडेंट को उसका एक ऑफिशियल ट्रांसलेशन भी देना होगा।
- किसी भी कोर्स के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे PTE, Duolingo, TOEFL, IELTS के स्कोर जरूरी होते हैं।
मास्टर डिग्री के लिए योग्यता
- मास्टर डिग्री कोर्सेज के लिए के लिए सभी आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। बैचलर डिग्री में फर्स्ट या हायर सेकेंडरी केटेगरी (2.1) या कम से कम 3.88 (या अंतरराष्ट्रीय समकक्ष) GPA होने चाहिए।
- इन पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के लिए GMAT या GRE स्कोर की जरूरत होती है।
- MBA और कुछ अन्य विशिष्ट मास्टर्स कार्यक्रम के लिए आवेदकों के पास कम से कम दो साल का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए।
- यदि ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट अंग्रेजी में नहीं हैं, तो उसका एक आधिकारिक अनुवाद भी देना होगा।
- किसी भी कोर्स के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे PTE, Duolingo, TOEFL, IELTS के स्कोर जरूरी होते हैं।
आवश्यक टेस्ट स्कोर
टेस्ट | स्कोर |
IELTS | 7.0 |
TOEFL | 100 |
GMAT | 710 |
SAT | 1400-1530 |
ACT | 31-34 |
क्या आप IELTS/TOEFL/GMAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे स्कोर प्राप्त करें।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के लिए आवदेन प्रक्रिया क्या होती है?
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है-
- सबसे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें।
- अब शैक्षिक योग्यता, IELTS, TOEFL, आवश्यक टेस्ट स्कोर, SOP, LOR के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क £75 (7500 INR) का भुगतान करें। अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से भी आप संपर्क कर सकते हैं। एक इफेक्टिव SOP लिखने से लेकर एप्लीकेशन प्रक्रिया में भी वे आपकी मदद कर सकते हैं।
आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर संपर्क करें।
आवश्यक दस्तावेज़
कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है–
- सभी ऑफिशियल अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट और ग्रेड कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कैन किए हुए पासपोर्ट की फोटोकॉपी
- वीजा
- अपडेट किया गया CV
- GMAT,GRE,IELTS, TOEFL या आवश्यक टेस्ट स्कोर
- Professional/Academic LORs
- SOP
छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में स्कॉलरशिप योजनाएं
मिशिगन विश्वविद्यालय के कुछ प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाएं, इस प्रकार हैं:
स्कॉलरशिप | योग्यता |
Federal Pell Grant | केवल सबसे कम आय वाले परिवारों और बैचलर्स की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रदान किया जाता है। |
TEACH Grant (Teacher Education Aid for College and Higher Education) | – |
Michigan Indian Tuition Waiver | छात्रों को कम से कम ¼ ब्लड नॉर्थ अमेरिकी इंडियन (Tribal Enrollment Department द्वारा प्रमाणित) होना चाहिए। |
Wolverine Access Grant | बैचलर्स छात्रों को उनकी पहली बैचलर्स की डिग्री प्राप्त करने के लिए प्रदान किया जाता है। उम्मीदवारों को प्राथमिकता की समय सीमा तक वित्तीय सहायता आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। |
CBO Awards | – |
प्लेसमेंट्स
हाल ही के आंकड़ों के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन, एन आर्बर की कुल प्लेसमेंट दर 95% है। UMich से अपनी डिग्री पूरी करने के बाद ग्रेजुएट्स औसतन किसी भी कोर्स को करने के बाद USD 80,000-90,000 (INR 66.40-74.77 लाख) तक के वेतन पैकेज प्राप्त करते हैं।
टॉप रिक्रूटर्स
मिशिगन यूनिवर्सिटी में आने वाले टॉप रिक्रूटर्स के नाम नीचे दिए गए हैं-
- Amazon
- McKinsey & Company
- Microsoft
- BCG
- PepsiCo
- Goldman Sachs
- Meta
उल्लेखनीय पूर्व छात्र
मिशिगन विश्वविद्यालय के कुछ उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:
उल्लेखनीय पूर्व छात्र | प्रोफेशन |
टॉम ब्रैडी | अमेरिकी NFL खिलाड़ी |
माइकल फेल्प्स | अमेरिकी तैराक, 28 ओलंपिक पदक विजेता |
गेराल्ड फोर्ड | अमेरिका के 38वे राष्ट्रपति |
बेन कार्सन | अमेरिकी राजनेता |
लेरी पेज | अमेरिकी बिजनेसमैन |
जेम्स अर्ल जोन्स | अमेरिकी अभिनेता |
ईगी पॉप | अमेरिकी संगीतकार |
सेल्मा ब्लेयर | अमेरिकी अभिनेत्री |
डैरेन क्रिस | अमेरिकी अभिनेता, गायक |
एन कूल्टर | अमेरिकी मीडिया एक्सपर्ट |
FAQs
मिशिगन में एडमिशन के लिए आवश्यक GPA 3.88 है।
यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए वार्षिक फीस $20,000 – $60,000 (₹15.24 लाख -₹45.74 लाख) है, वहीं पोस्टग्रेजुएट के लिए फीस $20,000 – $75,000 (₹15.24 लाख – ₹57.18 लाख) है।
मिशिगन में प्रवेश अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक (competitive) है, अतः MBA प्रवेश के लिए आवश्यक GMAT स्कोर 710 है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की स्वीकृति दर 22.9% है।
हम आशा करते हैं कि यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से जुड़ी सारी जानकारी आपको इस ब्लॉग के माध्यम से मिल गई होगी। यदि आप भी इस प्रिस्टिजियस यूनिवर्सिटी में पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।