एमबीए Vs एमटेक : दोनों में से किसे चुनें?

1 minute read

साइंस और टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट्स आमतौर पर हायर स्टडीज करियर- एमबीए और एमटेक के बीच फँस जाते है। वे कौनसा कोर्स चुनें, करियर के अवसर दोनों में से किसमें सही है? ऐसे कई सवाल स्टूडेंट्स के दिमाग में आते हैं।  इसलिए यह ब्लॉग आपकी एमबीए Vs एमटेक की दुविधा को दूर करेगा और दोनों ही कोर्स के बारे में आवश्यक जानकारियां प्रदान करेगा। एमबीए Vs एमटेक के बारे में जानने के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

एमबीए और एमटेक में अंतर

वैसे तो दोनों ही डिग्री अच्छी हैं लेकिन एमबीए Vs एमटेक के लिए नीचे दी टेबल देखें:

एमबीए Vs एमटेक: मानदंडएमबीएएमटेक
अवधि1-2 साल1-2 साल
डिसिप्लिनमैनेजमेंटइंजीनियरिंग & टेक्नोलॉजी
एलिजिबिलिटीकिसी भी विषय में अंडर ग्रेजुएट डिग्रीसाइंटिफिक डिसिप्लिन में अंडर ग्रेजुएट डिग्री [BTech, BSc आदि।]
आवश्यक परीक्षाCAT, GMAT, GREGATE एग्जाम, GRE
जॉब सेक्टरकॉरपोरेट सेक्टरमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, कॉर्पोरेट सेक्टर, टेक्निकल सेक्टर 
खर्चमहंगातुलनात्मक रूप से कम खर्चीला
अनुभव जरूरीहाँनहीं
जरूरी स्किलबिजनेस मैनेजमेंट स्किल्सटेक्निकल स्किल्स

नोट: यह केवल सांकेतिक उद्देश्यों के लिए है और एमबीए Vs एमटेक की कई विशेषताएं एक दूसरे के साथ ओवरलैप करती हैं।

एमबीए क्या है?

MBA (मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन) 2 वर्ष का मास्टर्स डिग्री का कोर्स है जिसे 6-6 महीने के 4 सेमेस्टर में बांटा गया है। इस कोर्स में बिजनेस स्किल्स, बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग स्किल्स आदि के बारे में पढ़ाया जाता है। MBA के पहले साल में छात्रों को मैनेजमेंट के विषय पढ़ाए जाते हैं और दूसरे साल में आपके द्वारा चुने गए विशेष विषय पढ़ाए जाते हैं। MBA में आर्ट्स,साइंस, कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम के छात्र एडमिशन ले सकते हैं। 

एमबीए स्पेशलाइजेशन

नीचे MBA स्पेशलाइजेशन की लिस्ट दी गई है- 

  • एमबीए फाइनेंस
  • एमबीए मार्केटिंग
  • एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस
  • एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट
  • एमबीए सिस्टम्स मैनेजमेंट
  • एमबीए रिटेल मैनेजमेंट
  • एमबीए लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट
  • एमबीए हेल्थकेयर मैनेजमेंट
  • एमबीए एचआर मैनेजमेंट
  • एमबीए आईटी
  • एमबीए ऑपरेशन मैनेजमेंट
  • एमबीए फाइनेंसियल मैनेजमेंट
  • एमबीए बिजनेस एनालिस्ट
  • एमबीए एग्रीबिजनेस
  • एमबीए एंटरप्रेन्योरशिप
  • एमबीए सप्लाई चैन मैनेजमेंट

नोट: उपर्युक्त सूची केवल इंडिकेटिव ऑब्जेक्टिव के लिए है और केवल इस डिग्री के तहत दी जाने वाली कुछ प्रमुख स्पेशलाइजेशंस को प्रदर्शित करती है।

MBA डिग्री के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज़

एमबीए के लिए भारत और विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट नीचे दी गई है:

विदेश में टॉप यूनिवर्सिटीज़

भारत में टॉप यूनिवर्सिटीज़

  • IIM अहमदाबाद – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, बैंगलोर
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कोलकाता
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कोझिकोड
  • डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज, IIT दिल्ली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, इंदौर
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, लखनऊ
  • XLRI जेवियर्स स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट
  • VGSOM IIT खड़कपुर – विनोद गुप्ता स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट
  • शैलेश जे. मेहता स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, IIT मुंबई

MBA के बाद करियर

MBA के बाद आपके पास जॉब के बहुत सारे विकल्प हैं, जिनमें आप उच्च सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे हमने आपको Glassdoor के अनुसार कुछ लोकप्रिय जॉब प्रोफाइल्स और उनकी सैलरी दी हैं-

जॉब प्रोफाइल्ससालाना औसत सैलरी (INR)
असिस्टेंट BD मैनेजर32.60-33.30 लाख
BD मैनेजर86.25-88 लाख
जनरल मैनेजर75.12-77 लाख
मैनेजर26.50-28.10 लाख
प्रोजेक्ट मैनेजर35.64-36.80 लाख
प्लानिंग डायरेक्टर24.48-26.20 लाख
HR मैनेजर7.65-8.30 लाख

एमटेक डिग्री क्या है?

एमटेक की फुल फॉर्म मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी है। यह 1-2 साल का मास्टर कोर्स होता है परंतु यह अवधि एक यूनिवर्सिटी से दूसरी यूनिवर्सिटी में अलग भी हो सकती है। बीटेक करने के बाद आप इस पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में एडमिशन ले सकते हैं। आप टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक,  मैकेनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस आदि में अपनी रुचि के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं। 

एमटेक स्पेशलाइजेशन

नीचे आपके लिए उन प्रमुख स्पेशलाइजेशंस की लिस्ट दी गई हैं जिनमें एमटेक की पेशकश की जाती है:

  • एमटेक कंप्यूटर साइंस
  • एमटेक सिविल इंजीनियरिंग
  • एमटेक बायोटेक्नोलॉजी
  • एमटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • एमटेक साइबर सिक्योरिटी
  • एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग
  • एमटेक CSE
  • एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
  • एमटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

नोट: उपर्युक्त सूची केवल इंडिकेटिव ऑब्जेक्टिव के लिए है और केवल इस डिग्री के तहत दी जाने वाली कुछ प्रमुख स्पेशलाइजेशंस को प्रदर्शित करती है।

एमटेक के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज़

एमटेक के लिए भारत और विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट नीचे दी गई है:

विदेश में टॉप यूनिवर्सिटीज़

भारत में टॉप यूनिवर्सिटीज़

  1. IIT मद्रास – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी – [IITM]
  2. IIT दिल्ली – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी [IITD]
  3. भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी – [BVDU]
  4. IIT बॉम्बे – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी – [IITB]
  5. द LNM इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी – [LNMIIT]
  6. IIT खड़कपुर- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी – [IITKGP]
  7. IIT कानपुर – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी – [IITK]
  8. IIT रुड़की – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी – [IITR]
  9. IIT गुवाहाटी – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी – [IITG]
  10. BITS पिलानी (पिलानी कैंपस)

एमटेक के बाद करियर 

एमटेक के बाद छात्रों के पास रोजगार के बेहतरीन अवसर होते हैं। Payscale के अनुसार उनका औसत वार्षिक वेतन नीचे दिया गया हैं:

जॉब प्रोफाइल सैलरी/सालाना (INR)
जियोटेक्निकल इंजीनियर₹6-10 लाख
परिवहन इंजीनियर₹4- 5 लाख
पर्यावरण इंजीनियर₹4-5 लाख
बिल्डिंग मैनेजर ₹10-11 लाख
सिविल इंजीनियर₹3-4 लाख
साइट सिविल इंजीनियर₹4-5 लाख
बिज़नेस एनालिस्ट ₹9-10 लाख

एमबीए Vs एमटेक: योग्यता

जब योग्यता की बात आती है, तो एमबीए Vs एमटेक के बीच अंतर दिखाई देता है। एमबीए के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। परंतु एमटेक के लिए बीटेक या बीएससी एक सामान्य आवश्यकता है चूंकि एमटेक के लिए इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है। अन्य योग्यताएं एक यूनिवर्सिटी से दूसरी यूनिवर्सिटी में अलग-अलग हो सकती हैं।

FAQs

5 साल का MBA क्या है?

5 वर्षीय MBA ड्यूल इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट डिग्री ऑफ BBA+MBA को कहा जाता है। 5 वर्षीय MBA उन छात्रों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो 12वीं के बाद MBA करना चाहते हैं। 

क्या MBA के लिए CAT अनिवार्य है?

CAT सबसे पसंदीदा MBA एंट्रेंस एग्जाम है, लेकिन यह MBA में प्रवेश के लिए एकमात्र एंट्रेंस एग्जाम नहीं है। भारत में MBA में एडमिशन लेने के लिए और भी एंट्रेंस एग्जाम जैसे MAT, XAT, NMAT, SNAP, GMAT है।  

MBA कितने प्रकार के होते हैं?

MBA के विभिन्न प्रकार हैं: ऑनलाइन MBA, एग्जीक्यूटिव MBA, डिस्टेंस MBA, पार्ट टाइम MBA, फुल टाइम MBA, ड्यूल डिग्री MBA आदि।

एमटेक के लिए सामान्य योग्यता क्या है? 

एमटेक के लिए सामान्य योग्यता साइंटिफिक डिसिप्लिन में अंडर ग्रेजुएट डिग्री [BTech, BSc आदि।] है। 

उम्मीद है, एमबीए Vs एमटेक पर दिया यह ब्लॉग आपके लिए जानकारीपूर्ण रहा होगा। यदि आप विदेश में एमबीए या एमटेक करना चाहते हैं तो 1800 572 000 पर कॉल करके Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें और बेहतर गाइडेंस पाएं। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*