इंडियन आर्मी भर्ती

2 minute read
Indian Army Bharti / Indian Army Recruitment

भारतीय सेना का हिस्सा बनना और देश सेवा करना बहुत से युवाओं का सपना होता है। ये ब्लॉग उन उम्मीदवारों और युवाओं के लिए है जो इंडियन आर्मी में सन् 2021 में भर्ती होना चाहते हैं और इससे जुड़ी जानकारी की तलाश कर रहे हैं। भारतीय सेना देश के अलग अलग हिस्सों में सन् 2021 की भर्ती शुरू कर चुकी है। इस ब्लॉग में हमने  इंडियन आर्मी भर्ती की तमाम जरूरी जानकारियां उपलब्ध की हैं।

इंडियन आर्मी भर्ती की पोस्ट और डेजिग्नेशन

जैसा कि हमें पता है कि भारतीय सेना हर वर्ष इंडियन आर्मी भर्ती और इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली का आयोजन करती है। ये रिक्रूट्मेंट रैली उन सभी लोगों के लिए होती है जो भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं। इंडियन आर्मी भर्ती और रिक्रूट्मेंट रैली का आयोजन देश के कई शहरों में किया जाता है जिसमें निम्नलिखित पदों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है:

  • सैनिक जनरल ड्यूटी
  • सैनिक नर्सिंग सहायक
  • सैनिक क्लर्क
  • सैनिक ट्रेड्समैन
  • विभिन्न विभागों के लिए तक्नीकि सैनिक और अन्य पद

आयकर अधिकारी [Income Tax Officer] कैसे बनें?

इंडियन आर्मी भर्ती : शेड्यूल 2021 [Indian Army Bharti Schedule]

नीचे लिस्ट में इंडियन आर्मी भर्ती 2021 का शेड्यूल दिया गया है :

लोकेशन       रैली की तारीख     आवेदन की तारीख
जोरहाट (असम) 6 फरवरी 2021 से 25 फरवरी 2021   25 दिसंबर 2020 से 23 जनवरी 2021
मरिअनी (असम) 6 फरवीर 2021 से 25 फरवरी 2021 25 दिसंबर 2020 से 23 जनवरी 2021
कन्नूर (केरला) लक्षद्वीप के लिए रिक्रूट्मेंट रैली   20 फरवरी से 31 मार्च 2021(तारीखे बदलने की संभावना)    23 दिसंबर 2020 से 5 फरवरी 2021
कन्नूर (केरेला) माहे के लिए रिक्रूट्मेंट रैली    20 फरवरी से 31 मार्च 2021(तारीखें बदलने की संभावना)    23 दिसंबर 2020 से 5 फरवरी 2021
एआरओ गया (सभी ट्रेडों के लिए)    जल्द घोषणा होगी   20 दिसंबर से 2 फरवरी 2021
एआरओ गया (ट्रेड्समैन के लिए)   जल्द घोषणा होगी   20 दिसंबर से 2 फरवरी 2021
कटिहार बिहार      जल्द घोषणा होगी            20 दिसंबर से 2 फरवरी 2021
केरला        20 फरवरी से 31 मार्च 2021(तारीख बदलने की संभावना)20 दिसंबर 2020 से फरवरी 2021
रानीखेत        15 फरवरी 2021 से 23 फरवरी 202117 दिसंबर 2020 से 30 जनवरी 2021
एआरओ अल्मोड़ा       24 फरवरी 2021 से 10 मार्च 202117 दिसंबर 2020 से 30 जनवरी 2021
ओडिशा        2 मार्च 2021 से 11 मार्च 20215 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021
तेलंगाना        5 मार्च 2021 से 24 मार्च 202119 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021

नोट : इंडियन आर्मी भर्ती स्थान अनुसार रैली 2021 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय सेना की ऑफीशियल वेबसाइट से पंजीकरण कराना जरूरी है।

इंडियन आर्मी भर्ती 2021 : स्थान [Indian Army Bharti – States]

भारतीय सेना इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली का आयोजन देश के कई स्थानों पर कर रही है। ये स्थान निम्नलिखित हैं :

  • ओडिशा (एआरओ संबलपुर)– ये इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली अंगुल, बालांगीर, बरगढ़, धेनकनाल, देवगढ़, झारसुगुड़ा, क्योंझर, संबलपुर, सुबरनपुर, और सुंदरगढ़ जिलों के योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।
  • चेन्नई (एआरओ सिकंदराबाद) – इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली तेलंगाना के 33 जिलों के योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।
  • असम (एआरओ जरहाट) – इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली ऊपरी असम के दस जिले जोरहाट, माजुली, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, शिवसागर, चराइदेव, धेमाजी, उत्तरी लखीमपुर और कार्बी आंगलोंग के योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।
  • मिरानी – इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली 2021 होजई, विश्वनाथ, नागांव, सोनितपुर, और मारीगांव में स्थित योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित हो रही हैं।
  • कन्नूर – इंडियन आर्मी भर्ती या रिक्रूटमेंट रैली लक्षयद्वीप और केंद्र शासित माहे के योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए कन्नूर या केरला में आयोजित की जाएगी।
  • बिहार (एआरओ कटिहार) – इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली 2021 अररिया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल में रहने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।
  • उत्तराखंड (एआरओ रानीखेत) – इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली 2021 उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ और चंपावत के योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।
  • त्रिपुरा – इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली त्रिपुरा के योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।
  • पंजाब – इंडियन आर्मी रिक्रूट्मेंट रैली कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, जलंधर, होशियारपुर और तरनतारन में रहने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।
  • पश्चिम बंगाल (एआरओ सिलीगुड़ी) – इंडियन आर्मी रिक्रूटमेंट रैली 2021 उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हिरद्वार और देहरादून जिलों में रहने वाले योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाएगी।

IPS परीक्षा – जानिये, कैसे बन सकते हैं IPS

इंडियन आर्मी भर्ती रिक्तियां [Posts in Indian Army Bharti]

इस वर्ष भारतीय सेना भर्ती और भारतीय सेना रिक्रूट्मेंट रैली 2021 में मौजूद पद निम्नलिखित है :

  • सैनिक क्लर्क/ एसकेटी
  • सैनिक ट्रेड्समेन
  • सैनिक जीडी
  • तक्नीकि सैनिक 
  • तक्नीकि सैनिक (गोला बारूद परीक्षक)
  • सैनिक नर्सिंग सहायक/एनए पशु चिकित्सा

योग्यता के मानदंड [Eligibility Criteria]

भारतीय सेना भर्ती रिक्रूट्मेंट रैली 2021 के द्वारा भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों की अनिवार्य योग्यता निम्नलिखित है :

  • सैनिक जीडी के पद के लिए, उम्मीदवार कम से कम 33 प्रतिशत अंक या समकक्ष से 12वीं पास हो। 
  • तक्नीकि सैनिक पद के लिए, उम्मीदवार विज्ञान (पीसीएम) क्षेत्र में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष से 12वीं पास हो। 
  • तक्नीकि सैनिक (गोला बारूद परीक्षक) पद के लिए, उम्मीदवार विज्ञान क्षेत्र (पीसीएम) या (पीसीएमई) से 12वीं पास हो या कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीन वर्ष का इंजीनियरिंग (मेकैनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस) डिप्लोमा धारक हो।
  • सैनिक क्लर्क/एसकेटी पद के लिए, उम्मीदवार कम से कम 60 प्रतिशत अंक से 12वीं पास हो और उसने अंग्रेजी, गणित या लेखा या बहिखाता विषयों में पढ़ाई की हो। 
  • सैनिक नर्सिंग सहायक/एनए पशुचिकित्सा पद के लिए, उम्मीदवार विज्ञान क्षेत्र (पीसीएम) या (पीसीएमई) में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वीं पास हो। जो अंग्रजी के साथ बीएससी बॉट्नी/जूलॉजी/बायोसाइंस कर चुके हैं वो भी भाग ले सकते हैं।
  • सैनिक ट्रेड्समेन(ऑल आर्म्स) पद के लिए, उम्मीदवार संबन्धित ट्रेड में 10वीं पास हो या आईटीआई कर चुका हो।
  • सैनिक ट्रेड्समेन पद के लिए, उम्मीदवार 8वीं पास हो।

चयन प्रक्रिया [Selection Process]

भारतीय सेना भर्ती या इंडियन आर्मी रिक्रूटमेंट रैली में, उम्मीदवारों का चयन उनकी शारीरिक दक्षता के परीक्षण, शरीरिक माप परीक्षण, चिकित्सकीय जांच और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण 100 अंक का होता है जिसमें निम्नलिखित बातें शामिल हैं :

  • 1.6 किलोमीटर दौड़
  • पुल अप्स
  • संतुलन
  • 9 फिट डिच

मार्किंग का तरीका और चुनाव प्रक्रिया [Marking Scheme]

शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीएफटी) 100 अंक का होता है जिसका मार्किंग का तरीका इंडियन आर्मी भर्ती रैली 2021 के अनुसार निम्नलिखित है :

1.6 किलोमीटर दौड़

समय   ग्रुप   अंक
5 मिनट 30 सेकेंड तक    ग्रुप 1   60
5 मिनट 32 सेकेंड से 5 मिनट 45 सेकेंड के बीच   ग्रुप 2   48
5 मिनट 45 सेकेंड से अधिक     –   0/फेल

पुलअप्स

पुलअप्स की गिनती       अंक
10 से अधिक40
933
827
721
616

संतुलन और 9 फिट डिच के लिए, उम्मीदवार को परीक्षण पास करना अनिवार्य है, इसमें अंक नहीं दिए जाते।

चिकित्सा मानक और योग्यता

  • उम्मीदवार का शरीर अच्छा और मजबूत सेहत वाला हो साथ ही उसकी मानसिक सेहत भी दुरुस्त हो।
  • उम्मीदवार की छाती पूर्णत: विकसित हो साथ ही छाती में 5 सेंटीमीटर का विस्तार हो।
  • प्रत्येक कान से सुनने की क्षमता सामान्य हो।
  • दोनों आखों की दूरबीन दृष्टि अच्छी हो और दोनों आखों से दूर दृष्टि चार्ट 6/6 पढ़ने में सक्षम हो।
  • रंग दृष्टि सीपी-3 होनी चाहिए यानि उम्मीदवार मार्टीन्स लैंटर्स द्वारा 1.5 मीटर दूरी से दिखाए जाने वाले सफेद, लाल और हरे रंगों के सिग्नल को सही से पहचानने में सक्षम हो।
  • उम्मीदवार के मसूड़े स्वस्थ हों और पर्याप्त संख्या में मजबूत दांत हों।
  • उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बीमारी जैसे हड्डियों में विकृति, हाइड्रोसील, वेरिकोसील या बवासीर का मरीज न हो।

100 Motivational Quotes in Hindi

12वीं के बाद Army कैसे join करें?

12वी के बाद आर्मी में जुड़ने के बहुत से ऑप्शन है। बहुत सी ऐसी परीक्षाएं होती है जिसे देकर आप सीधे ही आर्मी ज्वाइन कर सकते है, कुछ पोस्ट ऐसी भी होती है जिसमे आपको न कोई written test  देने की जरूरत है बल्कि फिजिकल टेस्ट के बाद आपको सीधे इंटरव्यू के लिए बुला लिया जाता है| 

चलिए अब सीधे वहीं तरीके के बारे में जानते है जिसकी मदद से आप सीधे 12th बाद army (Army kaise Join Kare) join सकते है और अपना करियर बना सकते हैं-

NDA Exam (National Defense Academy)
TES Entry (Technical Entry Scheme)
NCC Special Entry

NDA(National Defense Academy) Exam
 
यदि कोई स्टूडेंट 12वीं के बाद आर्मी join करना चाहता है तो वे NDA एग्जाम की तैयारी कर सकते है। आइए इस परीक्षा के लिए सिलेक्शन प्रोसेस, योग्यता, Age limit आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते है- 

  • यदि कोई स्टूडेंट NDA की परीक्षा देना चाहता है तो उसको 12वीं कक्षा में Physics , Chemistry, Math विषय के साथ बोर्ड परीक्षा 60% मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है।
  • जो candidate NDA परीक्षा देना चाहते है उनकी उम्र 16.5 से 20 साल के बीच में होनी चाहिए तथा इस परीक्षा में किसी भी Caste या Religion के लिए उम्र में कोई छूट नहीं दी गई है।अत सभी कैटेगरी के लिए यह Age लिमिट समान है।
  • उम्मीदवार की ऊंचाई 157 सेमी या उससे अधिक और छाती की चौड़ाई 5 सेमी या उससे अधिक होना चाहिए।उम्मीदवार को घुटने की समस्या नहीं होनी चाहिए और आपकी कोहनी बाहरी दिशा में 15 डिग्री से अधिक नहीं मुड़नी चाहिए।

TES Entry (Technical Entry Scheme)-

 यदि आप भारतीय सेना के तकनीकी क्षेत्र में Post के लिए आवेदन करते हैं तो आपको आवेदन करने के लिए, इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक योग्यता के बारे में जानकारी होनी चाहिये-

  • इसके लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास 10वीं और 12वीं कक्षा में Physics, Chemistry और Math विषय है। और आपको न्यूनतम 70% मार्क्स के साथ 12वीं कक्षा पास करना जरूरी हैै। Sath ही उम्मीदवार को Jee Main परीक्षा देना जरूरी हैै।
  • इसके लिए भी Age limit NDA परीक्षा के जैसी ही है। इस परीक्षा के लिए भी उम्मीदवार की उम्र कम से कम 16 साल और ज्यादा से ज्यादा 20 साल के बीच में होनी चाहिए। 
  • उम्मीदवारों का Selection उनकी योग्यता के आधार पर किया जाता है। 
  • अप्लाई करने के बाद, भारतीय सेना की टीम बोर्डों में आपके 12वीं के अंकों के अनुसार cut off घोषित करती है। 
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को  Interview के लिए बुलाया जाता है । 

NCC Special Entry

वे उम्मीदवार, जिन्होंने अपने स्कूल में NCC जूनियर विंग किया है। सिर्फ वही लोग इस पोस्ट के लिए पात्र हैं। इस पोस्ट के लिए भी विभिन्न योग्यता को पूरा करना होता है-

  • इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 55% मार्क्स के साथ 12 वीं कक्षा को पास किया होना चाहिए।
  • एक उम्मीदवार के पास न्यूनतम “बी” ग्रेड के साथ एनसीसी “सी” प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 16.5 वर्ष से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Army Kaise Join Kare के बारें में अधिक जानने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर – भारतीय सेना कैसे जॉइन करें

क्या आप इंडियन आर्मी भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तैयार है? आप हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में बताएं। हमे उम्मीद है कि ब्लॉग के माध्यम से आपको भारतीय सेना भर्ती 2021 की सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त हो चुकी होंगी। हमसे संपर्क करें और Leverage Edu में हमारे विशेषज्ञों द्वारा अधिक जानकारी प्राप्त करें। साथ ही यहां आपको करियर संबन्धित परामर्श भी प्राप्त होगा। आज ही अपने फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*