आपके सवाल: B.Tech और B.E. की डिग्री में क्या फर्क है? दोनों में कौन सी डिग्री बेहतर है?

1 minute read
आपके सवाल

हैलो, रमेश। 

यह जानकर अच्छा लगा कि आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अब अगर बात की जाए बीटेक और बीई की तो दोनों है तो एक चीज़ है, दोनों ही दोनों कोर्स की अवधि समान है, यानी 8 सेमेस्टर के साथ 4 साल है। लेकिन फिर भी दोनों में कुछ अंतर है। BE अधिक नॉलेज-आधारित है जबकि B Tech स्किल आधारित है। B Tech का कोर्स अधिक अपडेटेड होता है क्योंकि औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार कौशल में परिवर्तन होता है। इसके अलावा, B Tech छात्रों के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्रियल यात्राओं के लिए अनिवार्य है, जबकि BE छात्रों के लिए यह अनिवार्य नहीं है। बीटेक और बीई में कुछ और भी अन्तर है, जिनके बारे में आपको निचे बताया गया है। 

BEBTech
BE एक ज्ञान आधारित कोर्स है।BTech एक स्किल बेस्ड कोर्स है।
इंडस्ट्रियल विजिट्स और इंटर्नशिप आवश्यक हैं लेकिन अनिवार्य नहीं हैं।BTech में इंडस्ट्रियल विजिट्स और इंटर्नशिप आवश्यक हैं।
मुख्य ध्यान बुनियादी बातों को समझने और सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त करने पर है।यह कार्यक्रम मुख्य रूप से विज्ञान के तकनीकी पहलू से संबंधित है या प्रकृति में अधिक व्यावहारिक है।
चूंकि यह अधिक ज्ञान-आधारित है, इसलिए कोर्स को अक्सर दूसरे की तरह अपडेट नहीं किया जाता है।चूंकि यह अधिक कौशल-आधारित और टेक्नोलॉजी बेस है, इसलिए कोर्स को बार-बार अपडेट किया जाता है।
आमतौर पर, इंजीनियरिंग के अलावा मानविकी, कला आदि जैसे विभिन्न कोर्स की पेशकश करने वाले विश्वविद्यालय BE की पेशकश करते हैंआमतौर पर, अकादमिक संस्थान जो विशेष रूप से इंजीनियरिंग कोर्स प्रदान करते हैं, उनकी डिग्री को B Tech के रूप में संदर्भित करते हैं।

अब अगर बात की जाए कि दोनों में से कौनसी डिग्री ज्यादा फ़ायदेमंद होगी तो वह बीटेक होगी। बीटेक स्किल आधारित और अपडेटेड कोर्स है। इसमें आपको इंटर्नशिप करने का भी अवसर मिलेगा जिससे आपको कार्य अनुभव होगा। 

यदि आप इंजीनियरिंग को पढ़ाई करने का सोच ही रहें हैं, तो इसके लिए आप स्टडी अब्रॉड का विकल्प भी चुन सकते हैं। यहाँ विदेश में पढ़ाई करने का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका इंटरनेशनल लेवल पर नेटवर्क बनता है। दुनिया की टॉप कम्पनीज में इंटर्नशिप और काम करने का मौका मिलता हैं। 

विदेश में बीटेक और BE की पढ़ाई करने के लिए आपको  IELTS या TOEFL स्कोर की आवश्यकता होती है। अगर आपको विदेश में पढ़ाई करने से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई जानकारी चाहिए तो, आप  इस नंबर 1800572000 पर कॉल करें और हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ बात सकते हैं। यह आपकी एप्लीकेशन प्रोसेस के साथ स्कॉलरशिप, लोन और वीज़ा प्रोसेस में भी मदद करेंगे।

ऐसे ही सवालों के जवाब के लिए हमें कमेंट सेक्शन में बताइए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*